Uttarakhand Budget: गैरसैंण की नवनिर्मित विधानसभा में पेश होगा बजट, युवाओं-महिलाओं और उद्यमियों पर रहेगा फोकस

Uttarakhand Budget
विज्ञापन

Uttarakhand Budget: उत्तराखंड (Uttarakhand) की नवनिर्मित विधानसभा गैरसैंण (Gairsain) में इस बार राज्य का बजट 2023 (Uttarakhand Budget) 15 मार्च को पेश किया जाएगा। बताया गया है कि उत्तराखंड की विधानसभा में 13 मार्च से बजट सत्र शुरू होगा।

बजट को लेकर सुझाव और प्रतिक्रियाएं मांगी गईं

उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार बजट तैयार करने के लिए सभी वर्गों से विचार-विमर्श किया जा रहा है। हर वर्ग से सुझाव लिए जा रहे हैं। राज्य के समावेशी बजट को तैयार करने के लिए युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों और नए उभरते युवा उद्यमियों से प्रतिक्रियाएं भी मांगी गई हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1632597651459026947

कांग्रेस ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इससे पहले 4 मार्च को सरकारी अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक गैरसैंण में होगी। इसी बीच विपक्षी दल कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव करने, भर्ती घोटाले, अंकिता हत्याकांड और अडाणी मामले का विरोध करने की घोषणा की है।

विज्ञापन

विधानसभा का घेराव करेगा विपक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा ने बताया कि युवा, महिलाएं और मजदूर वर्ग सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इसलिए सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस बजट सत्र के पहले ही दिन गैरसैंण में विधानसभा का घेराव और प्रदर्शन करेगी। इस दौरान पार्टी के सभी प्रमुख नेता और सभी विधायक मौजूद रहेंगे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे कैबिनेट की अध्यक्षता

13 से 18 मार्च तक होने वाले बजट सत्र को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें विधानसभा का सत्र को लेकर अहम निर्णय लिए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ