यूपी में 17 से 22 मार्च तक होगी बारिश, लुढ़केगा तापमान, पढ़ें IMD का अपडेट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 6 दिनों में यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है। जिसमें कई क्षेत्रों में मेघगर्जन और तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। जानिए आज कैसा रहेगा मौसम।

UP Weather Update
विज्ञापन

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल रहा है, कहीं पर तेज धूप तो कहीं पर बादलों की आवाजाही लगी हुई है। होली के बाद से ही मौसम में ये बदलाव दिखा है। मौसम विभाग ने आने वाले 6 दिनों के लिए राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, साथ ही तेज हवा चलने की भी संभावना है। दिन में धूप और शाम में सर्द हवाओं से मौसम में ठंडक का एहसास होगा।

बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 17, 18, 19, 20 , 21 और 22 मार्च के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में वज्रपात होने की संभावना भी जताई गई है। जिन जिलों में आज बारिश हो सकती है, उसमें गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती और बाराबंकी के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। इस दौरान कुछ जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है। सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बीते दिन कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, बरेली, रामपुर, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, झांसी, महोबा, ललितपुर, जालौन, कानपुर, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, हरदोई, सीतापुर, फरुखाबाद और अमरोहा के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया था। आज इन जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

हवाओं की रफ्तार

मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में मौसम कैसा रहेगा इसका भी अपडेट दिया है। इस दौरान 18 और 19 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बीते दिन तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 48 घंटे में राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ