Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में कारों में सवार होकर कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग किया। इसका एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया (Social) पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि यह घटना मंगलवार रात की है। करीब 5-6 कारों में सवार होकर इन युवकों ने लखनऊ की सड़कों पर हूटर बजाते हुए स्टंट किए।
अहिमामऊ इलाके में दौड़ी कारें
जानकारी के मुताबिक यह घटना लखनऊ के अहिमामऊ इलाके की है। यहीं से इन कारों को गुजरते हुए कैमरे में कैद किया गया था। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कई कारों में सवार होकर युवक स्टंट कर रहे हैं। कारों पर पुलिस के मोनोग्राम और हूटर लगे होने का भी दावा किया गया है। कई घंटों तक सड़कों पर तेज रफ्तार कारों ने उत्पात मचाया।
दौड़ती कारों की खिड़कियों से बाहर निकले
वीडियो में दिख रहा है युवक कारों की खिड़कियों से बाहर निकले हुए हैं। हो-हल्ला और जोर-जोर से हूटर बजाए जा रहे है। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने एक कार की नंबर के आधार पर पहचान की है। पुलिस ने बताया है कि यह कार कृष्णानगर के मानसनगर निवासी एक व्यक्ति की बताई जा रही है।
नोएडा में लड़की ने किया था स्टंट
बता दें कि नोएडा में भी इस तरह की कई घटनाएं देखने को मिली थी। कुछ समय पहले स्कॉर्पियो गाड़ी के बोनट पर बैठकर एक लड़की ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई की थी। वहीं गाजियाबाद में भी कुछ समय पहले कार सवार युवकों ने एक नवनिर्मित पुल पर खड़े होकर स्टंटबाजी की थी।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
2 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
12 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
15 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
17 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines