Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जिले से एक शर्मनाक वीडियो (Viral Video) सामने आया है। यहां लगने वाले धार्मिक मेले में एक पार्टी के नेता की ओर से सेवा शिविर लगाया गया। इसमें सेवा के नाम पर रागिनी डांस में जमकर फूहड़ता हुई और लोगों ने दोनों हाथों से नोट उड़ाए। वीडियो के सामने आने के बाद पार्टी के नेता और पुलिस अधिकारी बगलें झांक रहे हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने तो कह दिया कि उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं है।
अमरोहा में लगता है तिगरी गंगा मेला
जानकारी के मुताबिक अमरोहा के गजरौला में इन दिनों हर साल तिगरी गंगा मेला लगता है। लोग यहां आस्था के साथ आते हैं और गंगा स्नान करते हैं। इसके बाद मेले का आनंद लेते हैं। इस बार भी सोमवार को मेले का आयोजन हुआ। शाम को मेले में एक पार्टी के स्थानीय नेता की ओर से सेवा शिविर का आयोजन किया गया था, लेकिन यहां सेवा के नाम पर कुछ और ही होता दिखा।
महिला डांसरों के साथ लोगों ने लगाए ठुमके
नेता ने लोगों के मनोरंजन के लिए रागिनी पार्टी बुला ली। रात में महिला कलाकारों ने यहां गानों पर ठुमके लगाए। इतना ही नहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ से कुछ लोग मंच के अगले खाली हिस्से में आ गए। महिला कलाकरों पर जमकर नोट उड़ाए। उनके साथ-साथ ठमके भी लगाए। इसी दौरान वहां खड़े किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से इसका वीडियो बना लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामले की जानकारी नहीं है, जांच कराई जाएगीः पार्टी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मामले में जब पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है। पार्टी की ओर से इस तरह के किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
3 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
13 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
16 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
18 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines