Surat woman Agra love story: गुजरात की सूरत पुलिस पिछले काफी दिनों से एक महिला की तलाश कर रही थी। वह महिला यूपी के आगरा में अपने प्रेमी के घर मिली है। महिला की उम्र करीब 47 साल है। जबकि उसके बाॅयफ्रेंड की उम्र 22 साल है। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई थी, जोकि प्रेम कहानी में बदल गई। मामले में सूरत पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क किया तो मामले की सच्चाई सामने आई।
जानें पूरा मामला
गुजरात की सूरत निवासी 3 बच्चों की मां का 22 साल के आगरा निवासी लड़के से दोस्ती हो गई। कुछ दिनों तक ये प्यार सोशल मीडिया के जरिए ही चलता रहा। इसके बाद दोनो ने मिलने की ठानी तो महिला बिना किसी को बताए घर से निकल गई। इसके बाद परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद सूरत पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
ये भी पढ़ेंः बॉयफ्रेंड संग अय्याशी में बाधा बना बाप तो कर बैठी पाप, देवरिया में बेटी का गुनाह उजागर
पुलिस को मामले में अहम सुराग महिला के सोशल मीडिया अकाउंट से मिली। जहां पर वह कई दिनों से आगरा के किसी लड़के से बात कर रही थी। इसके बाद सूरत पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क किया तो महिला की पोल खुल गई। इसके बाद सूरत पुलिस महिला को लेने के लिए आगरा रवाना हुई।
बच्चों को पहचानने से किया इनकार
आगरा पुलिस की मदद से सूरत पुलिस अछनेरा सांधन स्थित प्रेमी के घर पहुंची। यहां पर महिला के तीनों बच्चे भी पुलिस के साथ आए थे, लेकिन महिला ने बच्चों को पहचानने से इनकार कर दिया। महिला ने बताया कि वह 28 फरवरी को आगरा पहुंची थी। अब वह अपने प्रेमी के साथ घर बसाएगी। मामले में पुलिस ने महिला के बालिग होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं की।
ये भी पढ़ेंः दलित युवती का गंदा वीडियो बना पैसे दे किया खामोश, दो साल बाद जोश, मंगेतर को भेजा वीडियो
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
12 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
13 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
20 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
21 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
22 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
22 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
23 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines