दलित युवती का गंदा वीडियो बना पैसे दे किया खामोश, दो साल बाद जोश, मंगेतर को भेजा वीडियो

Meerut News: 2023 में एक 21 साल की दलित युवती के साथ रेप का मामला सामने आया। इस मामले को पंचायत में निपटा दिया गया था, जिसमें पीड़िता के परिवार को चुप रहने के लिए 2.5 लाख रुपये दिए गए थे। एक बार फिर से यह मामला सुर्खियों में आ गया है।

Meerut News Dalit woman raped

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दलित युवती के साथ रेप का मामला सामने आया। अगस्त 2023 में ऊंची जाति के एक शख्स ने 21 साल की दलित युवती का कथित तौर पर रेप किया गया। जिसके बाद इस मामले को निपटाने के लिए पंचायत बुलाई गई। जहां पर पीड़िता के परिवार को चुप रहने के लिए 2.5 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद यह परिवार बदनामी के डर से गांव छोड़कर चला गया। जिसके बाद दूसरी जगह पर महिला की शादी तय कर दी गई, जिसकी जानकारी आरोपी को मिली। इसके बाद उसने इस परिवार को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। दो साल बाद इस मामले में FIR दर्ज की गई है।

विज्ञापन

मंगेतर को भेजा वीडियो

2023 में पंचायत में शांत हुआ यह मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, रेप पीड़िता का परिवार सामाजिक तिरस्कार से बचने के लिए उस समय दूसरी जगह पर जाकर बस गया। जहां पर परिवार ने चुपचाप उसकी शादी जगह तय कर दी। इसकी खबर आरोपी को लगी, तो उसने लड़की के मंगेतर को यौन उत्पीड़न का एक वीडियो भेज दिया। जिसको देखने के बाद शादी कैंसिल हो गई। यह बात यहीं पर खत्म नहीं हुई, बल्कि आरोपी ने परिवार से उन 2.5 लाख रुपयों की मांग भी की, जो पीड़िता को पंचायत में दिए गए थे।

विज्ञापन

एसपी साहब ‘अब हम क्या करें’?

आरोपी की धमकियों के बाद पीड़िता के पिता हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के पास पहुंच गए। जिसके बाद इस मामला में करीब दो साल बाद FIR दर्ज की गई। पीड़िता के पिता ने शिकायत में कहा कि ‘मेरी बेटी के रेप के बाद एक पंचायत बुलाई गई, जहां उन्होंने हमे जबरन मामले को निपटाने के लिए 2.5 लाख रुपये दिए। इसके बाद हमारा परिवार गांव छोड़कर दूसरी जगह पर जाकर बस गया। उन्होंने आगे बताया कि ‘मैंने हाल ही में अपनी बेटी की शादी एक तय की थी, लेकिन आरोपी ने उसके मंगेतर को एक अश्लील वीडियो भेजा, जिसके बाद बेटी की शादी भी टूट गई। उन्होंने एसपी से सवाल करते हुए पूछा कि अब आप बताएं कि हम क्या करें?

विज्ञापन

आरोपी ने की मारपीट

पीड़िता की मां के मुताबिक, आरोपी ने परिवार के साथ भी मारपीट की। युवती के पिता ने पुलिस को बताया, वह पंचायत में दिए गए पैसे वापस लेने आए थे। जिसके लिए उन्होंने बदसलूकी की और मेरी पत्नी के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। हाफिजपुर SHO आशीष कुमार के मुताबिक, इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। जिसकी जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ