Greater Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (greater Noida) में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए जा रहा था। तभी किसी तरह से मामले की जानकारी पुलिस को लग गई। पुलिस ने आरोपी को उसके साथ समेत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हैरानी की बात यह कि पत्नी ने अपने पति को अनपढ़ कहते हुए ससुराल आने से इनकार कर दिया था। जबकि पति ने ही उसे अपने खर्चे से पढ़ाया था।
2009 में हुई थी शादी, गौना नहीं हुआ था
मामला ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है। गिरफ्तार हुए युवक की पहचान गांव तुगलपुर निवासी कृष्णा के रूप में हुई है। जबकि उसके दोस्त का नाम अजीत है। पुलिस ने दोनों के पास से दो पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद भी किए हैं। पुलिस ने जब कृष्णा से मामले की पूछताछ की तो उनके भी होश उड़ गए। पुलिस की पूछताछ में कृष्णा ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में ही हो गई थी। उस वक्त वह नौवीं कक्षा में पढ़ता था।
खुद ने पढ़ाई छोड़ी, पत्नी को पढ़ाया
उसने बताया कि शादी के बाद गौना नहीं हुआ था तो पत्नी को ससुराल नहीं भेजा गया। इसके बाद कृष्णा ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी, लेकिन उसकी पत्नी ने पढ़ाई करने की इच्छा जताई। इस पर कृष्णा ने अपने खर्चे से पत्नी को पढ़ाई कराई। वर्तमान में कृष्णा की पत्नी ने ग्रेजुएशन कर ली है, लेकिन कृष्णा नौवीं के बाद आगे नहीं पढ़ा। अब उसने अपनी पत्नी को ससुराल आने के लिए कहा तो अनपढ़ कहते हुए पत्नी ने ससुराल आने से इनकार कर दिया।
बौखलाए पति ने बनाई पत्नी की हत्या की योजना
कृष्णा के घरवालों ने भी जब उसे ससुराल भेजने के लिए कहा तो पत्नी ने कह दिया कि वह अनपढ़ पति के साथ नहीं रहेगी। यह सुनकर कृष्णा का खून खौल गया। गुस्से में उसने पत्नी की हत्या का प्लान बनाया। अपने दोस्त के साथ कहीं से पिस्टल और कारतूस का इंतजाम किया। उन्हें लेकर पत्नी की हत्या के लिए जा रहा था, लेकिन किसी तरह से पुलिस को मामले की जानकारी हो गई। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए हथियार बरामद कर लिए हैं।
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
2 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
19 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
19 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
22 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
22 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines