सरफराज सैफी, मुरादाबाद।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आंबेडकर पार्क में गुरुवार को जनता की रक्षा करने वाली पुलिस आपस में ही भिड़ती नजर आई। यहां पीएसी के जवानों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान एक दूसरे को गालियां भी दीं। जब इस घटना को पत्रकार ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड करना चाहा तो जवानों ने पत्रकार का कैमरा छीनने की भी कोशिश की।
पीएसी बटालियन में तैनात हैं जवान
मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे जवान मुरादाबाद की पीएसी बटालियन में तैनात हैं। इनमे आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, इसके बाद आंबेडकर पार्क पुलिस वालों के लिए जंग का मैदान बन गया और यह जवान एक दूसरे पर लात और घूंसे बरसाना शुरू कर दिया। बाद में वहां मौजूद सीनियर अधिकारियों ने बीच-बचाव करा कर मामले को शांत कराया है।
वक्फ संशोधन बिल के मद्देनजर जगह-जगह तैनात की गई है पीएसी
दरअसल, संसद में वक्फ संशोधन बिल पेश होने के बाद शासन के आदेश पर जगह-जगह पीएसी तैनात की गई है, क्योंकि वक्फ बिल के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इसी के मद्देनजर गुरुवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भी पीएसी को तैनात किया गया था। लेकिन जिन्हें प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का जिम्मा सौंपा गया था वे ही आपस में उलझ पड़े। पार्क के अंदर बैठे पीएसी के दो जवानों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वहां मौजूद 6-7 अन्य जवान दोनों को समझा रहे थे, इसी बीच दोनों में मारपीट हो गई। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, पुलिस में इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई है। न्यूज 24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में पूछे जान पर एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
9 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
10 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
10 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
11 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
16 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
19 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines