Deoria Murder Case: यूपी के देवरिया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में बेटी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर मामले का खुलासा कर दिया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के भरौली बाजार स्थित महुआबारी इलाके की है। महुआबारी मोहल्ले में रहने वाले उदयभान यादव (65) के दो मकान हैं। नए मकान में उदयभान का छोटा बेटा दिव्यांशु रहता है। जबकि उदयभान पुराने मकान में रहता है। यहां पर उनकी छोटी बेटी दीपाली साथ में रहती थी।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
जानकारी के अनुसार रात में 12 बजे उदयभान कहीं पर रात्रिभोज में गए थे। रात को करीब 12 बजे बेटी दीपाली ने चाचा धर्मेंद्र को फोन किया कि उसके पिता घर में लहूलुहान पड़े हैं, इसके बाद उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
डाॅक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बुधवार सुबह डाॅग स्क्वाॅड और फोरेंसिक टीम की मदद से घटना स्थल की जांच की। पुलिस ने मामले में उदयभान की बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बेटी के पुरुष मित्र विशेष कुमार गोड़ को हिरासत में लिया। पुलिस की सख्ती के आगे दोनों की एक नहीं चली और दोनों ने मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की।
बेटी ने बताया पूरा सच
दीपाली ने बताया कि पापा को मेरे और विशेष के बारे में पता चल गया था, जिसके बाद उन्होंने खूब डांटा और खरी खोटी सुनाई। आए दिन मुझे डांटते थे। मंगलवार आधी रात को पापा के सो जाने के बाद उसने विशेष को घर बुला लिया। जिसने कुल्हाड़ी से पापा के सिर पर दो तीन बार कुल्हाड़ी से वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मैंने विशेष को वहां से भगा दिया।
इसके बाद मैंने चाचा को फोन किया। किसी ने पापा को मार दिया। दीपाली ने पहले ही गांव के चारों लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। उसने कहा कि पिता दावत में गए थे, जहां इन चारों लोगों ने उनको मारा।
ये भी पढ़ेंः Video: बसपा से निकाले आकाश आनंद को कांग्रेस से बड़ा ऑफर, उदित राज बोले- राहुल से मिलवाऊंगा
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
9 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
18 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
19 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
19 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
21 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
22 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
23 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines