Dhanteras Recipe: धनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान

धनतेरस के मौके पर घर में बनी मिठाई की बात ही अलग होती है. बेसन के लड्डू न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इन्हें पहले से बनाकर भी रखा जा सकता है. 

How to make perfect besan laddu at home 

बेसन के लड्डू एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. Image Credit- Magnific

Dhanteras Special Besan Ladoo Recipe: त्योहारों का मौसम हो और घर में मिठाई न बने, ऐसा कैसे हो सकता है. धनतेरस के खास मौके पर लोग घरों में पूजा-पाठ करने के साथ तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां भी बनाते हैं. इस दिन मेहमानों का आना-जाना भी लगा रहता है. ऐसे में अगर आप बाजार से मिठाई लाने के बजाय घर पर ही कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं तो बेसन के लड्डू एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. बेसन के लड्डू स्वाद में जितने लाजवाब होते हैं, इन्हें बनाना भी उतना ही आसान है. बेसन, घी और चीनी जैसी आम चीजों से तैयार होने वाली यह पारंपरिक मिठाई बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेसन के लड्डू रेसिपी 

सामग्री

  • बेसन- 2 कप 
  • देसी घी- 1 कप 
  • चीनी- 1 कप पिसी हुई 
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  •  बादाम- 2 बड़े चम्मच बारीक कटे
  • काजू- 2 बड़े चम्मच बारीक कटे काजू
  • खरबूजे के बीज- 1 बड़ा चम्मच 

विधि

  • सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें घी गर्म करें. अब इसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. बेसन को अच्छी तरह भूनने में लगभग 15 से 20 मिनट लग सकते हैं. ध्यान रखें कि आंच तेज न हो, वरना बेसन नीचे से जल सकता है. 
  • जब बेसन का रंग हल्का सुनहरा होने लगे और उसमें से अच्छी खुशबू आने लगे तो समझ जाएं कि बेसन भुन चुका है. अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा घी और मिला सकती हैं. 
  • अब गैस बंद कर दें और बेसन के मिश्रण को एक प्लेट या बड़े बर्तन में निकाल लें. इसे कुछ देर ठंडा होने दें और ध्यान रखें कि मिश्रण पूरी तरह ठंडा होने से पहले उसमें चीनी न मिलाएं, वरना चीनी पिघल सकती है. 
  • जब बेसन का मिश्रण हल्का गुनगुना रह जाए, तब इसमें पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम और काजू डाल दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. 
  • अब हाथों में थोड़ा-सा घी लगाएं और मिश्रण से मनचाहे आकार के गोल-गोल लड्डू बना लें. ऊपर से बादाम या पिस्ता लगाकर लड्डू को हेल्दी बना सकते हैं. 
  • बस आपके स्वादिष्ट बेसन के लड्डू तैयार हैं. इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखकर मेहमानों को सर्व करें. अगर आप चाहें तो उसमें सूजी भी मिला सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Dhanteras Rangoli: धनतेरस पर घर के आंगन में बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ