Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने रविवार को राणा गांव में एक महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृत महिला आरोपी के पड़ोस की ही रहने वाली थी। शख्स ने महिला की हत्या करने के बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि, बिल्हौर के गदनपुर आहार निवासी सुरेश उर्फ करण ने अपनी बात से इनकार करने पर 21 वर्षीय शन्नो कश्यप की हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विजय ढुल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि घटना राणा गांव के बाहर एक फ्लाईओवर के पास हुई।
शख्स ने कुल्हाड़ी से काटकर महिला की ले ली जान
अपने जीजा सनोज कश्यप और भतीजे राज के साथ बाइक पर जा रही शन्नो को सुरेश ने रोक लिया और इससे पहले कि वे तीनों कुछ समझ पाते, सुरेश ने शन्नो पर चाकू और कुल्हाड़ी से उसके सिर और गर्दन पर हमला कर दिया। डीसीपी ने कहा, लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी ने खुद भी कर ली आत्महत्या
दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हत्यारे को पकड़ने के लिए तलाश शुरू की गई। कुछ घंटों की तलाश के बाद पुलिस को घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर गगनपुर आहार में एक सुनसान जगह पर सुरेश गंभीर हालत में मिला। उसके मुंह के चारों ओर झाग निकल रहा था और बाद में पता चला कि उसने जहर खा लिया है।
ये भी पढ़ेंः पति के दोस्त को साथ लेकर तहसील पहुंची 4 बच्चों की मां; बोली-मुझे नहीं मिला अपने हिस्से का सुख
मामले की जांच जारी
डीसीपी ने कहा, सुरेश को तुरंत लाला लाजपत राय अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पीड़िता ने सुरेश की बात मानने से इनकार कर दिया था, इसलिए उसने उसे मारने का फैसला किया। स्टेशन हाउस ऑफिसर (बिल्हौर) सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अभी भी जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
3 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
11 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
14 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
15 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
21 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
23 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 day agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines