उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में संतकबीरनगर जिले के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने बीजेपी सहयोगी दल के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी हत्या की साजिश का सनसनीखेज आरोप लगाया है। रामवृक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हत्या के लिए मंत्री और उनकी पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने एक करोड़ रुपये इकट्ठा किए हैं। उनकी हत्या की सुपारी देने की साजिश चल रही है।
अखिलेश यादव को लिखा पत्र
सपा के संतकबीरनगर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपनी हत्या की साजिश को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। रामवृक्ष यादव ने कहा कि जिस मंत्री पर उन्होंने आरोप लगाया है वह संतकबीरनगर जिले से ही आते हैं। उन्होंने इस साजिश की जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव और प्रदेश अध्यक्ष को भी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह साजिश केवल राजनीतिक द्वेष का परिणाम नहीं, बल्कि कुछ सपा के ही राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भी मंत्री के संपर्क में रहकर इस साजिश को अंजाम देने में सहयोग कर रहे हैं।
पत्र में क्या लिखा?
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि विगत दिनों राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की साजिश से हत्या के मामले में मैं 17 सालों तक जेल में बंद था। 17 साल बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा मुझे दोषमुक्त किया गया है। विगत दो सालों से मैं पार्टी की नीतियों पर जनहित के ज्वलंत मुद्दों को उठा रहा हूं। लेकिन विगत दिनों मुझे विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि मंत्री और कुछ राजनीतिक प्रतिद्वंदी मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं। सपा को जिले में कमजोर करने और मुझे अपने रास्ते का कांटा समझ कर हटाने की कोशिश की जा रही है।
प्रेस वार्ता के दौरान यादव ने यह भी कहा कि उन्होंने इस गंभीर साजिश को लेकर उच्च अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है और जल्द ही मुख्यमंत्री व राज्यपाल को भी पूरे मामले की जानकारी पत्र के माध्यम से देंगे। गौरतलब हैं कि रामवृक्ष यादव के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
6 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
8 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
8 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
9 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
10 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
14 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
16 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines