हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सास और 'दामाद' की प्रेम कहानी में 'विलेन' कौन? राहुल के पिता ओमवीर ने लगाया बड़ा आरोप

अलीगढ़ के राहुल और अनीता की प्रेम कहानी में नया मोड़ आ गया है। राहुल के पिता को किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ओमवीर ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई करने की अपील की है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में होने वाले दामाद राहुल के साथ अनीता की प्रेम कहानी अब एक ‘विलेन’ की एंट्री हो गई है। जी हां, राहुल अपने गांव नगला मछरिया और घर से निकाले जाने के बाद प्रेमिका अनीता को लेकर कहां गया, कोई नहीं जानता। इस बीच एक चौंकाने वाला खुलासा राहुल के पिता ओमवीर ने किया है। दरअसल राहुल के परिजनों को किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। राहुल के पिता ओमवीर को किसी ने फोन करके कहा कि पूरे परिवार को जान से मार देंगे। बम से उड़ा देंगे।

गांव के प्रधान को भी मारने की धमकी भी दी गई है। ओमवीर ने पुलिस को शिकायत देकर धमकी देने वाले का पता लगाने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ओमवीर ने पुलिस को बताया है कि मुझे अज्ञात फोन नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने धमकी दी है कि वे उसे और उसके परिवार को नहीं नहीं छोड़ेंगे। सभी को मार देंगे। पुलिस से मदद मांगने आया हूं। डर है कि कहीं मेरे या परिवार के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। ओमवीर ने जान को खतरा बताया है।

यह भी पढ़ें:Bengaluru Road Rage: विंग कमांडर के खिलाफ FIR, वायुसेना अफसर ने बीच सड़क की थी मारपीट

विज्ञापन

8 अप्रैल को भागे थे राहुल-अनीता

अलीगढ़ के मडराक कस्बे के गांव मनोहरपुर कायस्थ निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी शिवानी की शादी दादों के गांव नगला मछरिया निवासी ओमवीर के बेटे राहुल से 16 अप्रैल 2025 को होनी तय हुई थी, लेकिन राहुल शादी से 8 दिन पहले होने वाली सास अनीता को लेकर फरार हो गया था। दिल्ली, बिहार और नेपाल में 3 दिन बिताने के बाद राहुल और अनीता ने दादों पुलिस थाने में सरेंडर किया था। थाने आकर दोनों ने अपने प्रेम प्रसंग का खुलासा किया और शादी करने की इच्छा जाहिर की।

राहुल और अनीता को लेने के लिए दोनों के परिजन थाने पहुंचे, लेकिन अनीता ने पति जितेंद्र के घर जाने से साफ इनकार कर दिया। वहीं राहुल के पिता ओमवीर ने उसे अनीता के साथ अपनाने से इनकार कर दिया। अनीता ने 2 दिन की पुलिस काउंसिलिंग में राहुल के साथ रहने की ही इच्छा जताई। जब अनीता नहीं मानी और राहुल ने भी उससे शादी करने की बात कही तो पुलिस ने दोनों को एक साथ भेज दिया, लेकिन राहुल को उसके परिजनों ने स्वीकार नहीं किया। गांववालों ने भी राहुल-अनीता को गांव में रखने से मना कर दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:धक्का मुक्की, गाली-गलौज, थप्पड़-मुक्के…ग्रेटर नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड और लोगों में मारपीट का वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola