धक्का मुक्की, गाली-गलौज, थप्पड़-मुक्के...ग्रेटर नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड और लोगों में मारपीट का वीडियो

ग्रेटर नोएडा में मारपीट का वीडियो सामने आया है। एक पॉश सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड और लोगों के बीच विवाद के चलते झड़प हो गई। मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है। आइए पूरा मामला जानते हैं…

Greater Noida Security Guard Society Residents Clash

ग्रेटर नोएडा में ‘नो-स्टिकर एंट्री’ को लेकर सिक्योरिटी गार्ड और सोसाइटी में रहने वाले लोगों में हिंसक झड़प हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। सोसाइटी अधिकारियों के अनुसार, रेजिडेंशियल एरिया के मेन गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने एक शख्स की SUV को एंट्री करने से इसलिए रोक दिया, क्योंकि उसकी गाड़ी पर कोई स्टिकर नहीं लगा था, इसलिए विवाद हो गया।

ग्रेटर नोएडा के एक पॉश हाउसिंग कॉम्प्लेक्स का मामला है। विवाद बढ़ने पर लोगों और सुरक्षा गार्डों के बीच हिंसक झड़प हो गई। धक्का मुक्की, गाली गलौज होने से विवाद बढ़ा और बात थप्पड़ मुक्कों तक पहुंच गई। सिक्योरिटी गार्ड प्रभारी तेजपाल ने बिसरख पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह है मामला?

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आम्रपाली लेजर वैली की है। सिक्योरिटी गार्ड ने एक शख्स का सोसाइटी में एंट्री देने से मना कर दिया। क्योंकि उसकी लाल रंग की SUV पर कोई स्टिकर नहीं लगा था। रोके जाने पर शख्स कार से उतरा और उसने सुरक्षा गार्ड के साथ बहस करनी शुरू कर दी। जुबानी बहस जल्द ही धक्का मुक्की और गाली गलौज में बदल गई। झड़प हिंसक हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियों से हमला करना शुरू कर दिया।

वीडियो में लोग और सिक्योरिटी गार्ड आपस में बहस करते नजर आ रहे है। कुछ सेकंड में एक शख्स ने सिक्योरिटी गार्ड को धक्का दे दिया। जब गार्ड ने जवाबी हमला किया तो दूसरे शख्स ने डंडा निकाल लिया और सिक्योरिटी गार्ड को पीटना शुरू कर दिया। लोगों ने एक-दूसरे को लात-घूंसे भी मारे। एक महिला सिक्योरिटी गार्ड को भी लोगों पर लाठियां भांजते देखा जा सकता है। यह हिंसक झड़प लगभग 4 से 5 मिनट तक जारी रही, जिसे लोगों ने हस्तक्षेप करके खत्म कराया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ