---विज्ञापन---

UP-Bihar Weather: आज से नोएडा समेत 14 जिलों में बारिश! बिहार का चढ़ा ‘पारा’, पढ़ें IMD का अपडेट

UP Bihar Weather Update: 27 फरवरी से देशभर में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए आज उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम कैसा रहेगा।

---विज्ञापन---

UP Bihar Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता दिखने लगा है। कई राज्यों में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने 27 फरवरी से आने वाले कई दिनों के लिए बारिश और आसमानी बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में भी आज से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। नोएडा समेत कई शहरों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, बिहार में भी पछुआ हवाएं चल रही हैं, लेकिन यहां पर दिन में तेज धूप देखने को मिल रही है। पढ़िए आज दोनों राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।

प्रदेश में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आज से बादल कई जगह पर बादल छाए रहेंगे। 27 फरवरी से अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। आज के बाद से लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर में मौसम बदलेगा। इसके अलावा, मौसम विभाग की ने जिन जिलों में बादल छाने और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है, उसमें सहारनपुर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और नोएडा का नाम शामिल है। कई जगह पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इस तरह का मौसम 1 मार्च तक बना रहने की संभावना है। 2 मार्च से प्रदेश में मौसम साफ होना शुरू हो सकता है।

---विज्ञापन---

बिहार में बारिश का अलर्ट

बिहार में पिछले कई दिनों से लगातार दिन का तापमान बढ़ता दिखा है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आने वाले 3 दिनों तक राज्य में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। जिसके चलते इलाकों में हल्की बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। आज तो ज्यादातर जगह पर मौसम साफ रहेगा, लेकिन 28 फरवरी से 1 मार्च तक कई जगह पर बारिश देखने को मिल सकती है। जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उसमें भागलपुर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जमुई, बांका और कैमूर जिले का नाम शामिल है। बीते 24 घंटों में बिहार में सर्वाधिक तापमान राजगीर (नालंदा) में 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---


ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh News: हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने बाघिन को पीट पीटकर मारा, बेबस रही वन विभाग की टीम

First published on: Feb 27, 2025 06:49 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola