झांसी में रील बनाने के लिए 30 फीट से डैम में कूदा युवक, चट्टान से टकराकर टूटे दोनों पैर; अब अस्पताल में भर्ती

झांसी के पहूज डैम में सोशल मीडिया रील बनाने के लिए 32 वर्षीय युवक ने करीब 30 फीट ऊंचाई से छलांग लगा दी. पानी कम होने के कारण वह चट्टान से टकरा गया और उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए. हादसे के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक पैर का ऑपरेशन किया जा चुका है.

IMAGE.jpg (1)

झांसी में रील बनाने के लिए 30 फीट से डैम में युवक ने छलांग लगा दी. युवक के दोनों पैर टूट चुके हैं. (फोटो- X)

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के झांसी में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए किया गया एक खतरनाक स्टंट युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया. पहूज डैम क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक ने करीब 30 फीट ऊंचाई से पानी में छलांग लगा दी. युवक के दोस्तों ने इस पूरे स्टंट को कैमरे में रिकॉर्ड किया, लेकिन छलांग लगाने के बाद वह पानी के भीतर मौजूद चट्टानी सतह से टकरा गया. हादसे में उसके दोनों पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गए. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, पुष्पेंद्र कुमार मनौरिया रविवार शाम अपने दोस्तों के साथ पहूज डैम घूमने पहुंचा था. इसी दौरान वह एक व्यू-पॉइंट पर बनी सुरक्षा रेलिंग को पार कर गया. उसके दोस्त मोबाइल कैमरे से वीडियो बना रहे थे. वीडियो में युवक को रेलिंग के दूसरी तरफ जाते और छलांग लगाने की तैयारी करते देखा जा सकता है. उनमें से एक को कूदने से कुछ सेकेंड पहले मजाक में यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘गॉड ब्लेस योर सोल’. इसके बाद युवक पानी में छलांग लगा देता है.

विज्ञापन

30 फीट की ऊंचाई से लगाई डैम में छलांग

पुष्पेंद्र ने करीब 30 फीट की ऊंचाई से डैम में छलांग लगाई, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि जिस जगह वह कूद रहा है, वहां पानी कम था. पानी के नीचे मौजूद चट्टानी सतह से टकराते ही उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं. चोट इतनी ज्यादा थी कि वह अपने पैरों के सहारे पानी से बाहर नहीं निकल पा रहा था.

हादसे के बाद पुष्पेंद्र पानी से खुद से बाहर तक नहीं निकल पा रहा था. फिर वह पानी में ही अपने हाथों के सहारे आगे बढ़ा और वहां मौजूद एक रॉड को पकड़कर खुद को बाहर निकालने की कोशिश की. इस दौरान घटनास्थल के आस-पास मौजूद लोगों और उसके दोस्तों ने भी पानी से बाहर आने में उसकी मदद की. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

डॉक्टरों ने किया एक पैर का ऑपरेशन

डॉक्टरों ने जांच के बाद एक पैर का ऑपरेशन कर दिया है. चोट की गंभीरता को देखते हुए इस पैर में दो रॉड डाली गई हैं. दूसरे पैर में भी चोट गंभीर बताई जा रही है और उसका ऑपरेशन भी किया जाएगा.

विज्ञापन

पुष्पेंद्र ने क्या कहा?

पुष्पेंद्र ने बताया कि वह पहले भी कई जगहों पर स्टंट कर चुका था और उसे लगा कि इस बार भी वह आसानी से छलांग लगा लेगा. हालांकि, उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि डैम के उस हिस्से में पानी की गहराई कम है. हादसे के बाद युवक ने सोशल मीडिया के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट दोबारा नहीं करने की बात कही है.

विज्ञापन

इस घटना के बाद पुष्पेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया उसमें ऐसे स्टंट करने में शामिल जोखिम को स्वीकार किया. उन्होंने कहा, ‘मैं अब कभी ऐसा स्टंट नहीं करूंगा.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ