UP T20 League, कानपुर: इंडियन प्रिमियर लीग (IPL) की तर्ज पर खेले जा रहे यूपी टी-20 लीग (UP T20 League) में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी दम दिखा रहे हैं। देश में यह पहली बार है, जब किसी राज्य में स्थानीय खिलाड़ियों को एक बेहतरीन मंच देने की दिशा में कदम बढ़या गया है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में एक-दूसरे को टक्कर दे रही इन 6 टीमों में मेजबानी कर रहे कानपुर की टीम कानपुर सुपर स्टार्स इस लीग की सबसे महंगी टीम है। इस टीम पर दिल्ली के विमल ग्रुप ने 7.25 करोड़ रुपए की सबसे ऊंची बोली दी है। जानें और किस टीम की कितने करोड़ की वैल्यू है…
-
16 अगस्त को लखनऊ के होटल हयात में हुई टीमों की नीलामी, कुल आठ फ्रेंचाइजीज ने 6 टीमों के लिए लगाई बोली
-
विमल ग्रुप ने 7.25 करोड़ रुपए की सबसे महंगी बोली देकर कानपुर की टीम कानपुर सुपर स्टार्स को अपने नाम किया
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की तरफ से प्रदेश में पहली बार कराए जा रहे ट्वंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच (UP T20 League) के लिए 16 अगस्त को लखनऊ के होटल हयात में टीमों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें मौजूदा लीग के लिए कुल आठ फ्रेंचाइजीज विमल ग्रुप,जेके सीमेंट, गौर सन्स ग्रुप, इकाना ग्रुप, यूफ्लैक्स, नीलगिरी ग्रुप, कनोडिया ग्रुप और एविएशन स्टार ने बोली लगाई। इन फ्रेंचाइजीज 6 टीमों को उपयुक्त बोली लगाकर अपने नाम किया था। सबसे महंगी बोली विमल ग्रुप ने कानपुर सुपर स्टार्स के लिए दी, जिसने इस टीम की 7.25 करोड़ रुपए की वैल्यू लगाई।
इसके अलावा ज्वाइंट वेंचर ऑफ यान ट्रांसपोर्ट और चेतक इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड ने वाराणसी की टीम के लिए 6.5 करोड़ रुपए की बोली लगाई। यह टीम काशी रुद्रांश के नाम से इस लीग में खेल रही है। गोरखपुर की टीम गोरखपुर लायंस के लिए गौर संस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और गौर संस रियलटेकप्राइवेट लिमिटेड ने 6 करोड़ रुपए की बोली दी। नोएडा सुपर किंग्स के नाम से खेल रही गौतमबुद्ध नगर की टीम को समविष्ट एनर्जी सल्युशन प्राइवेट लिमिटेड ने 6 करोड़ में खरीदा है। मेरठ की टीम मेरठ मावेरिक्स को ज्वाइंट वेंचर आफ एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 5.5 करोड़ में तो लखनऊ फाल्कंस को ज्वायंट वेंचर ऑफ इकाना स्पोर्ट्स सिटी प्राइवेट लिमिटेड एंड जीसी कंस्ट्रशन एंड डेवलपमेंट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा है। इन आंकड़ों पर गौर करें तो मेरठ मावेरिक्स इस लीग की सबसे सस्ती टीम है। अब देखना यह है कि यह कितनी किफायती साबित होगी।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
6 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
14 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
17 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 day agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines