हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

UP News: गोरखपुर में खौफनाक वारदात; पत्नी ने दुबई से लौटे पति को प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट, रूह कंपा देगी वारदात

विज्ञापन
delhi crime news

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दुबई से लौटे एक युवक को उसकी पत्नी, पत्नी के प्रेमी और दोस्त ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने अब मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि अवैध संबंधों में वारदात को अंजान दिया गया था।

दिसंबर 2020 में हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक मामला गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के मल्हीपुर का है। यहां रहने वाले रामानंद विश्वकर्मा की दिसंबर 2020 में चिलुआताल की रहने वाली सीतांजलि से शादी हुई थी। पुलिस ने बताया कि शादी के करीब दो माह बाद फरवरी 2021 में रामानंद नौकरी के लिए दुबई चला गया। यहां पत्नी सीतांजलि अकेली रह गई।

और पढ़िए – UP News: ‘मारब दुलहे के गोली’ भोजपुरी गाने पर फायरिंग का वीडियो वायरल, हिस्‍ट्रीशीटर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

ननद के देवर से महिला का अवैध संबंध

गोरखपुर के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इसी दौरान सीतांजलि और रामानंद की बहन के देवर बृजमोहन विश्वकर्मा में दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे ये दोस्ती अवैध संबंधों में बदल गई। इसी बीच रामानंद ने भी वापस गांव आने की बात कही। बताया गया है कि जब ये बात सीतांजलि ने ये बात अपने प्रेमी को बताई को उन्होंने रामानंद की हत्या की योजना तैयार हुई।

पति के दुबई से लौटने की सूचना पर बनाई योजना

रामानंद की हत्या के लिए बृजमोहन ने अपने एक दोस्त बृजमोहन को भी साथ लिया। 5 अप्रैल को रामानंद दुबई से लखनऊ हवाईअड्डे पर उतरा। बताया गया है कि यहां से अभिषेक उसके पीछे लग गया। पहले सभी की योजना थी कि रामानंद को बस में ही मार दिया जाए, लेकिन मौका नहीं मिला।

और पढ़िए – UP Crime News: गोरखपुर में कट्टा दिखाकर छात्रा से दुष्कर्म, मांग में सिंदूर भरकर बोला- अगर किसी को बताया तो और बुरा होगा

खाने में मिलाई नींद की गोलियां

इसके बाद एक और बार उसकी हत्या की योजना बनाई गई, लेकिन इस बार भी आरोपी चूक गए। फिर तीनों ने तय किया कि खाने में नींद की गोलियां देकर वारदात को अंजाम दिया जाए। बृजमोहन ने गोलियां खरीदकर सीतांजलि को दीं। इसके बाद महिला ने रात के खाने में गोलियों को मिला दिया। परिवार के गहरी नींद में चले जाने के बाद आरोपियों ने रामानंद की हत्या कर दी और शव को छत के रास्ते ले जाकर गांव के तालाब में फेंक दिया।

पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, साथी फरार

पुलिस ने अब मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी सीतांजलि और उसके प्रेमी बृजमोहन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरा आरोपी अभिषेक अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एसएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें