हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP News: सीएम योगी से मिल बोले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे- 'योगी ने हमारी आस्था को पुनर्जीवित किया'

विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को उनके सरकारी आवास पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शिष्टाचार भेंट की। शिंदे के साथ उनकी सरकार के मंत्रियों का समूह भी मौजूद था। शिंदे के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी के निमंत्रण पर राजधानी लखनऊ पहुंचा था।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने दल का स्वागत करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम हमारे पूर्वज होने के साथ ही इस देश की आत्मा है।

रामराज्य का सपना हो रहा साकार

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए देश में रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में अयोध्या विश्व की सबसे वैभवशाली नगर और वैश्विक तीर्थ का केंद्र बन रही है।

विज्ञापन

और पढ़िए – Gorakhpur News: ‘पूरी दुनिया में सराही जा रही है यूपी की जीरो टॉलरेंस और जीरो करप्शन की कार्यप्रणाली’- सुरेश खन्‍ना

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ की नई योजनाएं शुरू की गईं हैं। सड़कों का विकास हो रहा है और नए इन्फ्रास्ट्रक्चर बन रहे हैं।

विज्ञापन

योगी ने हमारी आस्था के गौरव के पुनर्जीवित किया- शिंदे

वहीं सीएम योगी से भेंट के दौरान महाराष्ट्र से आए मंत्रियों के समूह ने अपनी अयोध्या यात्रा के अनुभव को साझा किया। साथ ही वहां हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारी आस्था के गौरव को पुनर्जीवित किया है। उनके नेतृत्व में प्रभु श्री राम की नगरी विकास के नए आयाम छू रही है। इसके बाद सीएम योगी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया।

विज्ञापन

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola