UP News: उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद और उसके संबंधियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। माफिका अतीक और उसके जुड़े लोगों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को प्रयागराज में 15 ठिकानों पर छापेमारी की।
सड़क मार्ग से लाया जा रहा है अतीक
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कार्रवाई प्रयागराज और उसके आसपास के जिलों में करीर एक दर्जन स्थानों पर हुई। बता दें कि अतीक अहमद को उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में कोर्ट में पेशी के लिए गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। उसे उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम सड़क मार्ग से लेकर आ रही है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1646066086415314946
उमेश पाल की घर के सामने की थी हत्या
24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज में विधायक राजूपाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो पुलिस सुरक्षा गार्डों की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उमेश पाल की पत्नी ने 25 फरवरी को अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, गुड्डू मुस्लिम और गुलाम और नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
26 मार्च को भी लाया गया था प्रयागराज
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस 26 मार्च को भी अतीक अहमद को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश करने के लिए साबरमती जेल से प्रयागराज लेकर आई थी। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में ईडी ने अतीक अहमद और उनकी पत्नी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की थी।
आपराधिक गतिविधियों से कमाया पैसा
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच के दौरान सामने आया है, अतीक अहमद आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से पैसा कमाता था। फिर इस पैसे को अतीक, उसके परिवार और रिश्तेदारों के खातों में जमा कराया जाता था। ईडी ने यह भी देखा है कि उनके सहयोगियों द्वारा संचालित विभिन्न फर्मों और कंपनियों से उनके खातों में धन जमा किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
16 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
19 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
20 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines