UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सोमवार सुबह रोडवेज की एक बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे के कारण बस में सवार करीब 15 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बस दिल्ली से अलीगढ़ आ रही थी।
पुलिस ने घायलों को बस में से निकाला
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कासगंज डिपो की बस सोमवार को दिल्ली से अलीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। अलीगढ़ में पहुंचने पर गभाना थाना क्षेत्र में बस अनियमंत्रित हो गई और सड़क किनारे नाले में जा गिरी। सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस और रोडवेज के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
सुबह के वक्त हुआ हादसा
अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे गभाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कासगंज डिपो से एक बस, जो दिल्ली से अलीगढ़ की ओर आ रही थी, हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस से मलखान सिंह अस्पताल लाया गया।
एक यात्री भर्ती, बाकी को मिली छुट्टी
पुलिस अधिकारी ने कहा कि बस यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। एसपी सिटी ने बताया कि एक लड़की को ज्यादा चोट आई है। उसका इलाज चल रहा है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस मामले में अपनी ओर से जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
10 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
12 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines