लखनऊ कोर्ट में गैंगस्टर जीवा की हत्या के बाद UP सरकार का बड़ा फैसला; हथियार के साथ कोर्ट में एंट्री बैन, QRT का होगा गठन

UP govt, gangster Jeeva murder, Lucknow court, UP Police

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को सिविल कोर्ट के अंदर गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद योगी सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन

राज्य शासन के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के किसी भी कोर्ट में हथियार के साथ एंट्री नहीं हो सकेगी। साथ ही सभी कोर्ट परिसरों के लिए क्यूआरटी (क्विव रेपॉन्स टीमों) का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन

यूपी के सभी कोर्ट परिसरों में तैनात होगी अतिरिक्त पुलिस

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बताया गया है कि हथियार लेकर किसी भी व्यक्ति को कोर्ट परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में 71 प्रभारी निरीक्षक सुरक्षा, 22 निरीक्षक, 240 उपनिरीक्षक, 522 आरक्षक और 1772 प्रधान आरक्षक कचहरी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ-साथ सभी कोर्ट परिसरों में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त क्यूआरटी टीम तैनात की गई है, जिसमें 60 सब इंस्पेक्टर, 112 हेड कांस्टेबल और 256 कांस्टेबलों की तैनाती रहेगी।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1666805100495671304

बुधवार को लखनऊ कोर्ट में हुई थी संजीव की हत्या

बता दें कि बुधवार दोपहर को कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा को लखनऊ की सिविल कोर्ट में पेश के लिए लाया गया था। इसी दौरान वकील के भेष में आए अजय नाम के शख्स ने उस पर फायरिंग कर दी। बताया गया है कि 16 गोलियों मारी गई थीं, जिसमें संजीव जीवा को आठ गोलियां लगीं।

विज्ञापन

इसके अलावा जीवा को पेशी पर लेकर आए दो सिपाही और एक डेढ़ साल की बच्ची भी घायल हुई थी। बच्ची के सीने में गोली लगी थी। उसके लखनऊ के केजीएमयू में इलाज चल रहा है। आज सुबह सीएम योगी बच्ची से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ