UP के चर्चित IAS रिंकू सिंह ने वापस लिया इस्तीफा, शर्तों के साथ राष्ट्रपति को भेजा था पत्र

यूपी में कई दिनों के विवाद के बाद अब आखिरकार आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह ने अपना इ्स्तीफा वापस ले लिया है। मामले में फिलहाल रिंकू सिंह ने केवल इतना ही कहा कि मामला उच्च स्तर पर है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

famous IAS Rinku Singh rahi

यूपी की ब्यूरोक्रेसी में तूफान लाने वाले आईएएस रिंकू सिंह एक बार चर्चा में हैं। पहले चर्चा इस्तीफा देने की थी, इस बार उनकी चर्चा इस्तीफा वापस लेने की है। कई दिनों के विवाद के बाद अब आखिरकार रिंकू सिंह ने अपना इ्स्तीफा वापस ले लिया है। मामले में फिलहाल रिंकू सिंह ने केवल इतना ही कहा कि मामला उच्च स्तर पर है इसलिए इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहेंगे। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्तीफा वापस लेने की बात रिंकू सिंह ने स्वीकार की है।

विज्ञापन

दरअसल, यूपी कैडर के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने गत 26 मार्च 2026 को राष्ट्रपति को तकनीकी इस्तीफा भेजा था। रिंकू सिंह ने पत्र में प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि उन्हें (रिंकू सिंह) को काम करने का मौका नहीं दिया गया। रिंकु सिंह ने आरोप लगाया था कि संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम चल रहा है। रिंकू सिंह वर्तमान में राजस्व परिषद से संबद्ध चल रहे हैं।

विज्ञापन

30 मार्च को रिंकू सिंह का इस्तीफा काफी वायरल हो गया था। स्वयं मीडिया से खुद रिंकू सिंह ने अपने इस्तीफे की बात कही थी। अब रिंकू सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। बता दें कि रिंकू सिंह का इस्तीफा वापस लिया जाना इतना गोपनीय रखा गया कि किसी को कानों-कान तक भनक नहीं लगी।

विज्ञापन

चर्चा है कि रिंकू सिंह का मामला उच्च स्तर पर है। इसपर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। इसके बाद ही रिंकू सिंह की बहाली का आदेश जारी होगा। वर्तमान में रिंकू सिंह राजस्व परिषद से संबद्ध हैं और संयुक्त मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी हैं।

क्यों दिया था इस्तीफा?

जुलाई 2025 में शाहजहांपुर में जॉइंट मजिस्ट्रेट/SDM रहते हुए वकीलों के सामने उठक-बैठक का वीडियो वायरल होने के बाद रिंकू सिंह को पद से हटाकर राजस्व परिषद में अटैच कर दिया गया था। रिंकू सिंह राही ने अपने इस्तीफे में लिखा कि उन्हें वेतन तो मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का मौका नहीं दिया जा रहा था। वे संबद्ध थे पर कोई सार्थक कार्य नहीं सौंपा गया।

विज्ञापन

आईएएस रिंकू सिंह ने कहा कि एक ईमानदार अधिकारी के लिए बिना काम वेतन लेना अस्वीकार्य है। “काम नहीं तो वेतन नहीं” की बात कहते हुए इसे नैतिक और सैद्धांतिक निर्णय बताया। व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा था कि संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम चल रहा है” और अच्छे कामों के बाद भी उन्हें दरकिनार किया गया।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ