Uttar Pradesh Crime News: (इमरान हुसैन खां, चित्रकूट) उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के विकास भवन में तैनात पीआरडी जवान पर झांसी की रहने वाली एक छात्रा ने रेप का आरोप लगाया है। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही छात्रा ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और दो साल से शारीरिक शोषण किया। पीड़ित छात्रा ने एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह झांसी की रहने वाली है और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। दो साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर फतेहपुर के अमोली गांव के रहने वाले उदयभान नाम के युवक से दोस्ती हुई थी।
आरोपी ने खुद को यूपी पुलिस का दरोगा बताकर चित्रकूट में तैनात होने की बात बताई थी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। आरोपी उदयभान ने उससे शादी का झूठा वादा किया। उसको चित्रकूट बुलाकर लिव इन रिलेशनशिप में रखा और दो साल तक रेप करता रहा। उन दोनों के बीच रिश्ते का परिजनों को भी पता था। लेकिन कुछ दिन पहले उसने उदयभान पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने एक सप्ताह का समय मांगा। जब एक सप्ताह का समय पूरा हो गया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया।
एसपी बोले-मामले की जांच होगी
पीड़िता ने जब उसके घर के दूसरे नंबर पर फोन मिलाया तो आरोपी की पत्नी ने फोन उठाया। जिसके बाद उसे पता लगा कि उदयभान शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। वह दरोगा नहीं, बल्कि पीआरडी जवान है। सच्चाई जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित छात्रा ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है पीड़ित महिला जिस शख्स पर आरोप लगा रही है, उस नाम का चित्रकूट जनपद में कोई दरोगा नहीं है। उसने जो बैच नंबर दिया है, उसकी जांच करवाएंगे। पीड़ित महिला ने इंस्टाग्राम से दोस्ती होने की बात बताई है। सभी बिंदुओं पर जांच कर साक्ष्य खोजे जा रहे हैं। पुलिस ने इससे ज्यादा जानकारी आरोपी के बारे में नहीं दी है।
यह भी पढ़ें:आलिम ने आनंद बनकर प्रेमजाल में फंसाया, संबंध बनाए; फिर करवाया गर्भपात… लव जिहाद पर कोर्ट ने सुनाई ये सजा
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
10 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
12 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines