---विज्ञापन---

UP By Election 2024: ‘सभी 9 सीटों पर हार रही बीजेपी’, अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान का ये दिया जवाब

UP By Election 2024: मीरापुर में सीएम आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आज मैं ये कह सकता हूं कि 'जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई..' ये सपा का नया ब्रांड है, इनको लोकलाज नहीं है।

---विज्ञापन---

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज है। राजनेता एक-दूसरे पर तंज कस रहे हैं, इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर उन्होंने लिखा कि डरे हुए इंसान की सबसे बड़ी पहचान होती है उसकी नकारात्मक बातें। उन्होंने कहा कि जिनके पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं होती वो दूसरों की बात करते हैं। लेकिन नकली मुस्कान असलियत नहीं झुपा सकती।

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि अगर प्रतिशत में समझो तो ‘सौ की सौ’, भाजपा उपचुनाव में हार रही ‘नौ की नौ’। राजनीतिक विश्लेषक इसे आज सुबह यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान का जवाब मान रहे हैं। दरअसल, इससे पहले मीरापुर में सीएम आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आज मैं ये कह सकता हूं कि ‘जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई..’ ये सपा का नया ब्रांड है, इनको लोकलाज नहीं है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या यूपी में टूटेगा सपा-कांग्रेस का गठबंधन? रविदास मेहरोत्रा ने किया बड़ा खुलासा

सीएम ने लोगों को दी ये नसीहत

सीएम योगी ने अपने बयान में ये भी कहा था कि 2012-2017 के बीच यूपी में एक नारा चलता था। जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो बैठा है कोई…’ सपा के सोशल मीडिया हैंडल  देखिए किस तरह की छोटी सोच और घटिया मानसिकता दिखती है। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस झूठ बोलते हैं, यूपी उपचुनाव में जनता को चूकना नहीं है। सभी लोग अफवाहों से बचकर रहें, 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों को याद रखें। बता दें 20 नवंबर को यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, यहां 23 नवंबर को मतगणना होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: UP में लेडीज टेलरिंग, योगा ट्रेनिंग और हेयर ड्रेसिंग में पुरुष बैन, महिला आयोग का आदेश

First published on: Nov 08, 2024 05:40 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola