Sultanpur BJP Leader Murder: यूपी के सुल्तानपुर जिले में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने बीजेपी नेता के भतीजे की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना कोतवाली के पयागीपुर स्थित एक रेस्टाॅरेंट के बाहर की है। यहां मामूली विवाद के बाद दो युवकों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों में हाथापाई हुई और एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। गोली लगने के बाद कोतवाली देहात के पकड़ी गांव के रहने वाले अभय प्रताप सिंह की मौत हो गई।
मृतक अभय प्रताप बीजेपी मंडल अध्यक्ष अभिलाख सिंह का भतीजा है। घटना के बाद उनके दोस्त उसे लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाल एके द्विवेदी, एसपी सोमेन वर्मा समेत अन्य अधिकारी हाॅस्पिटल पहुंचे।
ये भी पढ़ेंः बबिता सिंह चौहान कौन? जिन्हें CM योगी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अपर्णा यादव को भी पीछे छोड़ा
घटना का सीसीटीवी आया सामने
एसपी सोमेन बर्मा ने कहा कि घटना आपसी विवाद के बाद हुई थी। पकड़े जाने के बाद असली वजह सामने आएगी। फिलहाल शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। बता दें कि इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के आसपास की दुकानों पर अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने शटर बंद कर लिए।
ये भी पढ़ेंः अपर्णा यादव पर CM योगी की मेहरबानी के मायने क्या? प्रियंका गांधी की करीबी को भी मौका
संबंधित खबरें
CM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 mins agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
48 mins ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
11 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
13 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
15 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines