हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

यूपी में सपा प्रवक्ता 3 दिन से लापता, कार्यक्रम से रात में घर नहीं लौटे मनोज यादव, जांच में जुटी पुलिस

यूपी में हैरान करने वाली खबर आई है। एक सपा प्रवक्ता लापता हो गए हैं। प्रवक्ता मनोज यादव मंगलवार को एक तिलक समारोह में गए थे, लेकिन उस रात से अभी तक घर नहीं लौटे हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता लापता हो गए। बताया गया कि प्रवक्ता मनोज यादव मंगलवार रात से लापता हैं। वह काकोरी में एक तिलक समारोह में गए थे लेकिन वहां से वापस नहीं लौटे। मनोज यादव काकोरी में एक परिचित के यहां तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। इसके बाद गत मंगलवार को उन्हें घर लौटना था। परिजनों की शिकायत पर लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मनोज यादव की फोन लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि मनोज यादव समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता हैं। मनोज के परिजनों ने बताया कि मनोज काकोरी क्षेत्र में एक तिलक समारोह में शामिल गए थे, लेकिन वहां से निकलने के बाद घर नहीं पहुंचे। जब देर रात तक इंतजार करने के बाद भी मनोज यादव घर नहीं पहुंचे तो परिवार ने खोजबीन शुरू की लेकिन मनोजल का कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें: आजम खान पर स्पेशल कोर्ट का बड़ा फैसला, सेना के जवानों पर विवादित टिप्पणी के 8 साल पुराने केस में मिली राहत

विज्ञापन

गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि मनोज कभी भी बिना बताए कहीं नहीं जाते हैं। किसी से उनका कोई विवाद भी नहीं है। कार्यक्रमों में मनोज कभी देर तक नहीं रुकते हैं। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस पता लगा रही है कि तिलक से निकलते समय मनोज ने किसी से बात की या नहीं, कौन उनसे आखिरी बार मिला था।

परिजनों के अलावा सपा पार्टी में भी इसको लेकर बेचैनी शुरू हो गई है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने जल्द से पता लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि पुलिस जल्द से जल्द मामले में खुलासा करेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सत्ता में भी, विपक्ष में भी मीडिया से बैर… लोकतंत्र के आईने में सवालों की स्याही से रंगे अखिलेश यादव

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola