---विज्ञापन---

सपा नेता का बड़ा बयान, अखिलेश यादव होंगे इंडिया गठबंधन का PM चेहरा

SP leader Naresh Uttam Patel big statement Akhilesh Yadav PM candidate: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का एक ही चेहरा है और वो हैं अखिलेश यादव।

---विज्ञापन---

SP  leader Naresh Uttam Patel big statement Akhilesh Yadav PM candidate: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी बड़ी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी के साथ पार्टियां ज्यादा से ज्यादा वोट हासिल करने की जुगत में लगी हुई हैं। इसी चुनावी माहौल के बीच समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का प्रधानमंत्री का चेहरा अखिलेश यादव होंगे।

अखिलेश यादव होंगे इंडिया गठबंधन का PM चेहरा

दरअसल, समाजवादी पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा 80 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं, जब नरेश उत्तम पटेल से पूछा गया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन का पीएम चेहरा कौन होगा तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि चेहरा केवल एक ही है अखिलेश यादव। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव प्रधानमंत्री बनने की पूरी योग्यता रखते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए: लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, सपा नेता रवि प्रकाश ने पार्टी से दिया इस्तीफा

---विज्ञापन---

प्रदेश अध्यक्ष के इतने बड़े दावे के साथ ही सपा को 2024 के चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सपा नेता रवि प्रकाश वर्मा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के लिए उनका इस्तीफा देना इसिलए भी झटका माना जा रहा है क्योंकि कुर्मी वोटबैंक साप के हाथ से निकल सकता है। ऐसे में पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पहला झटका लगा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रवि प्रकाश वर्मा खीरी संसदीय सीट से दो बार सांसद और एक बार राज्यसभा सांसद चुने जा चुके हैं और जनवरी 2023 में वह सपा के तीसरी बार राष्ट्रीय महासचिव बने थे।

ये भी पढ़िए: मेनका गांधी ने एल्विश यादव पर कराई FIR, बोलीं- इस मामले में वे किंगपिन

---विज्ञापन---

First published on: Nov 03, 2023 03:05 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola