Sonbhadra News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर सुभाष चंद्र तिवारी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। वे एक फिल्म की शूटिंग के लिए अपनी टीम के साथ होटल तिरुपति में ठहरे हुए थे। यूपी पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) यशवीर सिंह ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि उनके शरीर पर कोई घाव नहीं मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की जांच की जाएगी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1661365955316817920
महाराष्ट्र के रहने वाले थे सुभाष चंद्र तिवारी
सुभाष चंद्र तिवारी महाराष्ट्र के रहने वाले थे। उनके अंतिम संस्कार और मौत के कारण के बारे में अधिक जानकारी का अभी इंतजार है। बता दें कि टीवी एक्टर नितेश पांडे की भी महाराष्ट्र के इगतपुरी के एक होटल में डेडबॉडी मिली थी।
इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए पिछले कुछ दिन कठिन रहे हैं। चंद दिनों के अंतराल में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री ने चार होनहार शख्सियतों को खो दिया। युवा टेलीविजन अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत का 22 मई को निधन हो गया था। एक दिन बाद साराभाई वर्सेज साराभाई की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत हो गई।
51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से नितेश पांडे की मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार 25 मई को मुंबई में होगा।
संबंधित खबरें
'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
44 mins ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
5 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
15 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
16 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
17 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
18 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
19 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
22 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
23 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines