Lok Sabha Elections 2024: भाजपा नेता स्मृति ईरानी के निशाने पर फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैं। जो इस बार अमेठी के बजाय रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में अमेठी से उनको स्मृति ईरानी ने शिकस्त दे दी थी। इस बार कांग्रेस ने गांधी परिवार की इस परंपरागत सीट पर केएल शर्मा को मैदान में उतारा है। स्मृति ईरानी यहां से फिर जीत का दावा कर रही हैं। अमेठी में आयोजित एक रैली में स्मृति ने राहुल गांधी पर एक पाकिस्तानी नेता को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे अब तक कांग्रेस नेताओं के खिलाफ लड़ती रही हैं। लेकिन अब एक पाकिस्तानी नेता उनको हराने की अपील कर रहा है। आप लोग पाकिस्तान को तो संभाल नहीं सकते। लेकिन वहां बैठकर चिंता आपको अमेठी की हो रही है।
स्मृति ने कहा कि अगर पाकिस्तानी नेता उनको सुन रहे हैं, तो बता दूं कि ये वो अमेठी है। जहां पीएम मोदी ने एके203 राइफलों की फैक्ट्री लगाई है। इसी राइफल का इस्तेमाल बॉर्डर पर पाकिस्तानी आतंकियों को खत्म करने के लिए हो रहा है। स्मृति ने कहा कि वे ये भी पूछना चाहती हैं कि राहुल गांधी और पाकिस्तान के बीच क्या रिश्ता है? आज चुनाव के बीच आपको (राहुल गांधी) पाकिस्तानी सपोर्ट कर रहा है। लेकिन आप उसकी निंदा नहीं कर रहे।
पीएम ने भी लगाए थे गंभीर आरोप
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन ने राहुल गांधी की प्रशंसा की थी। एक पोस्ट सोशल मीडिया पर उनका वायरल हुआ था। जिसके बाद से भाजपा लगातार राहुल गांधी को घेर रही है। पीएम भी कांग्रेस के पाकिस्तान के साथ साझेदारी के आरोप लगा चुके हैं। पीएम ने कहा था कि एक पाकिस्तानी नेता कांग्रेस की जीत के लिए प्रार्थना कर रहा है। वह शहजादे (राहुल गांधी) को पीएम बनाने के लिए अधीर है। इससे पहले वायनाड से भी राहुल गांधी कांग्रेस उम्मीदवार हैं। वहां वोटिंग हो चुकी है। बाद में कांग्रेस ने पिछले सप्ताह रायबरेली सीट से उम्मीदवार बनाया था। इस सीट से उनकी मां सोनिया गांधी 2019 में जीती थीं। लेकिन वे अब राज्यसभा जा चुकी हैं।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 hr agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 hr agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
5 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
6 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
22 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
23 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines