Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

ऑटो लिफ्टर गैंग का सरगना सारिक साठा कौन? जिसकी 2 करोड़ की संपत्ति को सरकार ने किया जब्त

संभल हिंसा के आरोपी और गैंगस्टर सारिक साठा पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। गैंगस्टर की करीब 2 करोड़ की प्रॉपर्टी कोर्ट के आदेशों के बाद जब्त की गई है। इस गैंगस्टर की प्रॉपर्टी को सरकार लोक कल्याण के कामों में प्रयोग करेगी। इस गैंगस्टर के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Author
Written By: Vimal Kaushik Updated: Apr 20, 2025 17:16
uttar pradesh crime news
सारिक साठा। (फाइल)

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर 2024 को बड़ी हिंसा भड़की थी। अब इस मामले में पुलिस ने 2 गैंगस्टरों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। हिंसा में कथित रूप से शामिल ऑटो लिफ्टर गैंग के सरगना सारिक साठा और उसके साथी सिकंदर की 2 करोड़ 31 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है। कोर्ट के आदेशों के बाद रविवार को यह बड़ी कार्रवाई की गई है। जब्त की गईं जमीनें अब पब्लिक के कल्याण के कामों में यूज होंगी।

यह भी पढ़ें:5 महीने पहले प्रेमी संग भागी 2 बच्चों की मां, बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर सका पति; उठाया ये खौफनाक कदम

---विज्ञापन---

ये संपत्तियां दोनों आरोपियों ने अवैध तौर पर बनाई थी, जो उनकी पत्नियों के नाम पर थीं। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने इसकी पुष्टि की है। बहजोई स्थित अपने दफ्तर में उन्होंने बताया कि हिंसा में शामिल सारिक साठा और उसके साथ सिकंदर की 2.31 करोड़ की प्रॉपर्टी को जब्त किया गया है। दोनों के खिलाफ 2009 में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

हिंसा में कई लोग मारे गए थे

दोनों की गैंग के लोग 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा में शामिल थे। इस हिंसा में कई लोग मारे गए थे। जांच में आरोपियों के संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद पुलिस को पता लगा कि साठा ने अपनी पत्नी गुले रोशन और सिकंदर ने पत्नी सजा परवीन के नाम से जमीन खरीदी थी। ये जमीन तुर्तीपुर इल्हा इलाके में प्राइम लोकेशन पर है, कुल 268 वर्ग स्क्वायर मीटर जमीन खरीदी गई थी।

सेक्शन-15 के तहत कार्रवाई

एसपी के अनुसार इस प्रॉपर्टी को 2011 में ही जिलाधिकारी कार्यालय कोर्ट से अटैच कर दिया गया था। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोपियों को अपनी संपत्ति को लीगली डिक्लेयर करने के लिए कई मौके दिए गए थे, लेकिन आरोपियों ने जमीन के वैध होने संबंधी कोई सबूत नहीं दिया। इसके बाद सेक्शन-15 के तहत आज सरकार ने जमीन को जब्त कर लिया। सारिक और सिकंदर अभी फरार हैं, जिनके विदेश में छिपे होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें:‘पापा को वश में…’, समधी-समधन लव स्टोरी में अब दामाद की एंट्री, खोला ये चौंकाने वाला राज

First published on: Apr 20, 2025 05:06 PM

संबंधित खबरें