सपा ने बिजनौर से क्यों बदला उम्मीदवार? मुरादाबाद से एसटी हसन लड़ेंगे चुनाव

Samajwadi Party Candidate List For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। अब राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही हैं। इसी क्रम में सपा ने एक और लिस्ट जारी की है, जिसमें बिजनौर और मुरादाबाद सीट पर उम्मीदवार उतारे गए हैं।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने जयंत पर निशाना साधा।

विज्ञापन

Samajwadi Party Candidate List For Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। अब राजनीतिक पार्टियां चुनाव में पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है, जिसमें सिर्फ दो प्रत्याशियों के नाम हैं। सपा ने बिजनौर से उम्मीदवार बदल दिया है।

समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर मुरादाबाद से एसटी हसन को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि बिजनौर से दीपक सैनी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले अखिलेश यादव ने बिजनौर से पूर्व सांसद इंजीनियर यशवीर सिंह धोबी को उम्मीदवार बनाया था। अब यशवीर सिंह धोबी की जगह दीपक सैनी बिजनौर से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

विज्ञापन

जानें सपा ने क्या बदला प्रत्याशी

विज्ञापन

आपको बता दें कि सपा ने बिजनौर सीट से यशवीर सिंह धोबी का टिकट दिया था। बताया जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वे भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन कुछ दिनों के बाद उन्होंने फिर सपा में वापसी कर ली थी। इसकी वजह से पार्टी ने उनसे टिकट वापस लेकर दीपक सैनी को दे दिया। वे 2009 में नगीना सीट से सांसद बने थे, लेकिन यशवीर सिंह 2014 में चुनाव हो गए थे। कहा यह भी जा रहा है कि उनके चुनाव हारने की वजह से सपा ने बिजनौर से प्रत्याशी बदल दिया।

विज्ञापन

पार्टी पहले भी बदल चुकी है प्रत्याशी

इससे पहले भी समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर और बदायूं से उम्मीदवार बदला था। पार्टी ने नोएडा से राहुल अवाना को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि बदायूं से धर्मेंद्र यादव को हटाकर शिवपाल यादव प्रत्याशी बनाए गए हैं। पार्टी ने आमजगढ़ से धर्मेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ