हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बहन को फोन पर बात करते देख सह न पाया भाई, पिस्तौल उठाई और मार दी गोली, मां ने सुनाई मनगढ़ंत कहानी

Saharanpur Sister Murder: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बहन के फोन पर बात करने से नाराज भाई ने लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस मामलें की जांच में जुटी।

विज्ञापन

Saharanpur Sister Murder: सालों तक जिस बहन से राखी बंधवा कर उसकी रक्षा का वादा करता रहा, मामूली सी बात पर उसी बहन का कत्ल करते समय उस भाई के हाथ नहीं कांपे। मामला सहारनपुर जिले का है। यहां एक भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। बहन को कसूर केवल इतना था कि वो किसी से फोन पर बात कर रही थी। यह बात उसी समय मौके पर आए उसके भाई को नागवार गुजरी। वह उसके साथ मारपीट करने लगा और देखते ही देखते उसने लड़की को गोली मार दी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

क्या कहती है पुलिस

पुलिस ने बताया कि उन्हें मामले की खबर अस्पताल से मिली थी। उन्हें अस्पताल से फोन आया था कि रविवार देर रात किसी लड़की की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में लड़की की मां से पूछताछ की तो पहले उन्होंने पूरी घटना की मनगढ़ंत कहानी बताई कि उनकी बेटी कमरे में सो रही थी और कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सख्ती से पूछताछ करने पर मां ने सारी बात पुलिस को बता दी। मां ने बताया कि उसकी बेटी फोन पर किसी से बात कर रही थी और इस बात से उसका भाई नाराज हो गया और उसने गोली  मारकर अपनी बहन की हत्या कर दी। वहीं कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि हत्या का कारण साफ नही हो पाया है कि लड़की फोन पर किससे बात कर रही थी जिससे भाई इतना नाराज हो गया था।

यह भी पढ़े: हल्दी की रस्म में दुल्हन के चचेरे भाई ने किया फायर; टेंट हाउस के नाबालिग कर्मचारी की गई जान

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा

लड़की के पिता देहरादून में मजदूर हैं। उनको घटना की खबर दे दी गई है वे अभी तक गांव नही पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम  संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया है। इस मामले में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नही कराई गई है। एसएसपी विपिन टाडा ने कहा कि उनकी मां ने घटना के बारे में क्षेत्रीय पुलिस स्टेशन को सूचित नहीं किया। घटना के बाद से आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाई हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola