Roorkee Crime News: उत्तराखंड के रुड़की से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंगलौर के मलकपुरा मोहल्ले में रहने वाली महिला ने पति और देवर के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि मृतक के परिजनों की ओर से 25 अगस्त को उसके लापता होने की तहरीर दी गई थी। उसके बाद से ही पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थी।
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि हरिद्वार एसएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीमों ने अपनी जांच में पाया कि शादाब के संबंध रूडकी तेलीवाला में रहने वाले एक शादीशुदा महिला से थे। उसी महिला ने पति और देवर के साथ मिलकर शादाब का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को गंग नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक की चप्पल और मोबाइल भी बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
इसलिए कर दी हत्या
पुलिस ने आगे बताया कि तेलीवाला गांव की रहने वाली मरजीना और शादाब का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी मरजीना के पति अफजाल और देवर सावेज को लग गई। इसके बाद अफजाल और सावेज ने शादाब की हत्या की योजना बनाई। योजना के अनुसार मरजीना ने फोन कर शादाब को अपने कमरे पर बुलाया था। जब शादाब पहुंचा तो तीनों की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके साथ ही शव को बोरे में बांधकर गंग नहर में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि गुमशुदगी के मामले को हत्या में तब्दील किया गया है।
ये भी पढ़ेंः दलित नाबालिग से गैंगरेप के दौरान बेकाबू हुई कार, गोंडा में हादसे की शिकार
शव की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस शादाब के शव को गंगनहर में तलाश रही है। इसके साथ ही शादाब, सावेज और मरजीना को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शुरुआत में तीनों आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश में जुटे रहे।
ये भी पढ़ेंः PAC जवान 3 साल तक लूटता रहा महिला की आबरू, Video बनाकर किया ब्लैकमेल, वसूले 7 लाख
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 hr ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
4 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
5 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
18 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
19 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
22 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
22 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines