रिटायर्ड फौजी ने स्ट्रीट डॉग को क्यों मारी गोली; आगरा में अमानवीयता की हदें पार

Agra Retired Soldier Shoot Street Dog: आगरा में एक रिटायर्ड फौजी ने स्ट्रीट डॉग को लाइसेंसी गन से गोली मार दी। गोली लगने के बाद कुत्ते की हालत गंभीर बनी हुई है। लेकिन पीछे वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Agra Retired Soldier Shoot Street Dog
विज्ञापन

Agra Retired Soldier Shoot Street Dog: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक अमानवीय घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी गन से स्ट्रीट डॉग को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड फौजी ने इस कुत्ते को सिर्फ इसलिए गोली मार दी, क्योंकि वह भौंक रहा था। कुत्ते के भौंकने की आवाज से रिटायर्ड फौजी को काफी परेशानी हो रही थी, जिसके चलते नाराज फौजी ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद कुत्ते की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से स्थानीय निवासी डरे और सहमे हुए हैं।

विज्ञापन

कुत्ते की हालत गंभीर

यह मामला जिले के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित तोरा चौकी का है। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में डर का माहौल है। स्ट्रीट डॉग को गोली मारने वाले रिटायर्ड फौजी की पहचान होतम सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, होतम सिंह पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। गोली लगने के बाद कुत्ते की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, सूचना मिलते ही ‘द केयरिंग हार्ट सोसाइटी’ के मेंबर देवेंद्र कुमार शर्मा और अनिरुद्ध ठाकुर मौके पर पहुंचे और मामले की शिकायत ताजगंज थाने में दर्ज कराई।

घटना का CCTV फुटेज

इस दर्दनाक घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इस फुटेज में फौजी को कुत्ते पर गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। NGO के सदस्यों ने रिटायर्ड फौजी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ