Prostitution In Hotel Kanpur Police Arrested: यूपी के कानपुर में पुलिस ने एक होटल में चल रहे सैक्स रेकेट का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि इस होटल में लंबे समय देह व्यापार चल रहा था। सूचना पर एडीसीपी ईस्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने होटल से तीन युवतियों और 4 अन्य लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब की बोतले और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की है।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र के राॅयल गैलेक्सी होटल के मालिक अश्विनी गुप्ता ने समरजीत नाम के व्यक्ति को किराए पर दे रखा था। एडीसीपी ने बताया कि उन्हें लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिस पर उन्होंने टीम के साथ छापेमारी की। जानकारी के अनुसार समरजीत होटल में रूम उपलब्ध करा सैक्स रैकेट चला रहा था।
पकड़ी गई महिलाओं पर लगेगा आईएमटीपी एक्ट
एडीसीपी ने बताया कि इस सेक्स रैकेट को चलाने के लिए गयाशंकर तिवारी और पूजा यादव दलाल का काम करते थे। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं होटल में पकड़ी गई है उन पर आईएमटीपी एक्ट लगेगा। यानी एक प्रकार से पकड़ी गई महिलाएं पीड़िता है न कि अपराधी। एडीसीपी ने बताया कि अन्य लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में आपत्तिजनक चीजें छापेमारी के दौरान पकड़ में आई है। इसके अलावा बीयर और शराब की बोतलें भी मिली हैं। इस मामले में मुख्य अपराध दलालों, होटल मालिक, होटल मैनेजर का है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
18 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
22 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
22 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines