प्रयागराज में अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा पर ₹ 3 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, केस दर्ज
Edited By Naresh Chaudhary

फाइल फोटो।
Edited By Naresh Chaudhary

फाइल फोटो।
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा पर तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। एक व्यापारी की शिकायत के आधार पर विजय मिश्रा के खिलाफ अतरसुइया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक मारे गए गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा पर प्रयागराज जिले के एक प्लाइवुड व्यापारी से कथित तौर पर ₹3 करोड़ की रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है।
प्रयागराज में अतरसुइया पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, दरियाबाद के रहने वाले और मुथिगंज में प्लाईवुड की दुकान के मालिक सईद अहमद ने कहा है कि मिश्रा ने उनसे 1.20 लाख रुपये का सामान उधार पर खरीदा था, लेकिन काफी दिनों बाद भी उन्होंने अपना बकाया नहीं चुकाया।
व्यापारी ने आरोप लगाया कि 20 अप्रैल को मिश्रा ने अपने फोन से उन्हें कॉल किया। इसके बाद अतीक अहमद और उसके गुर्गों के नाम पर तीन करोड़ रुपये की मांग की। अतरसुइया थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार रात विजय मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
उधर, अधिवक्ता विजय मिश्रा की ओर से भी बयान आया है। उन्होंने सभी आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि ये केस उनकी छवि खराब करने और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की साजिश के तहत झूठे आरोपों के आधार पर दर्ज कराया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: