हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

यूपी में बढ़ गया एक और जनपद, अब 75 नहीं 76 हुए जिले, जानें क्या हुआ ऐलान

Uttar Pradesh New District Name : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक नए जिले की घोषणा की गई। इसके तहत महाकुंभ मेला को नया जनपद बना दिया गया। डीएम ने यह आदेश जारी किया। जानें क्या है जनपद घोषित करने की परंपरा?

विज्ञापन

Uttar Pradesh New District Name : यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन की तैयारी जोरशोर से चल रही है। इस आयोजन से पहले योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया। शासन ने प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र को अलग जनपद घोषित कर दिया, जिसका नाम महाकुंभ मेला जिला रखा गया। नए जिले को लेकर डीएम ने देर रात नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया। आइए जानते हैं कि क्या हुआ ऐलान?

यूपी में एक और जनपद बढ़ गया। अब 75 नहीं 76 जिले हो गए। पुरानी परंपरा है कि कुंभ और अर्ध कुंभ के समय नए जनपद का नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इसी के तहत प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने आदेश जारी किया। इस महाकुंभ जनपद में चार तहसील सदर, सोरांव, फूलपुर और करछना के कुल 67 ग्राम शामिल किए गए हैं। साथ ही पूरा परेड एरिया भी महाकुंभ मेला जिले में शामिल है।

यह भी पढ़ें : Video: संभल हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार? शिवपाल सिंह यादव ने बताया

विज्ञापन

विजय किरन आनंद को मिली नए जिले की कमान

विजय किरन आनंद को महाकुंभ मेला जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई, जो इस जनपद के कलेक्टर मेलाधिकारी होंगे। वे सभी प्रकार के केसों में एक कलेक्टर की तरह सारे अधिकारों का उपयोग करेंगे। इस नोटिफिकेशन में उन्हें सभी पॉवर दिए गए हैं। आपको बता दें कि प्रयागराज में 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के कुछ दिनों बाद तक अस्तित्व में महाकुंभ मेला जनपद रहेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : 31 साल के बाद परिवार से मुलाकात, भीम सिंह या मोनू शर्मा की सच्चाई क्या? जिसमें उलझी दो राज्यों की पुलिस

चार तहसीलों से बना नया जनपद

विज्ञापन

प्रयागराज में महाकुंभ के वक्त नए जनपद का ऐलान किया जाता है। इसके पीछे मेले में भारी संख्या में जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ है, जहां एक पूरा शहर बसाया जाता है। ऐसे में प्रयागराज की चार तहसीलों को अलग करके एक जिला बना दिया जाता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola