हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मॉडर्न लाइफस्टाइल में क्यों हिट है पतंजलि के प्रोडक्ट्स? क्या है कंपनी की रणनीति

पतंजलि आयुर्वेदा के उत्पादों की डिमांड मार्केट में काफी बढ़ गई है। पतंजलि प्रोडक्ट्स आधुनिक लाइफस्टाइल में भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेदिक और रसायन-मुक्त प्रोडक्ट्स प्रोवाइड करवा रहा है। उनकी इस रणनीति ने ही वर्ल्डवाइड पॉपुलैरिटी हासिल की है।

विज्ञापन
baba ramdev

पतंजलि के उत्पादों ने न सिर्फ भारतीय बाजारों बल्कि दुनियाभर में अपनी क्रांति फैलाई है। उनके आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ने रसायन-मुक्त होने के चलते अपनी पहचान बनाई है। योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा स्थापित इस कंपनी के हर्बल उत्पादों ने जन कल्याण और स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया है। उनका लक्ष्य प्राकृतिक उत्पादों की दुनियाभर में पहचान बनाना है। पतंजलि ने आयुर्वेदिक और जैविक पदार्थों का इस्तेमाल कर अपने प्रोडक्ट्स को केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के सामने ज्यादा फायदेमंद और स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प बताया है। इन प्रोडक्ट्स की मदद से पतंजलि ने लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखे हैं।

हर्बल उत्पादों से तैयार पतंजलि प्रोडक्ट्स

पतंजलि दावा करता है कि उनके प्रोडक्ट्स को तैयार करने के लिए हर्बल चीजों जैसे कि अश्वगंधा, एलोवेरा, शतावरी, गाय का शुद्ध देसी घी, गौमूत्र और ऐसी कई जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसी चीजों का पर्यावरण पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है और लोगों के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है। पतंजलि आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स की मदद से लोग केमिकल्स वाले और रिफाइंड आइटम्स के इस्तेमाल से बचेंगे, जो उनकी सेहत के लिए सही होगा।

ये भी पढ़ें- World TB Day: पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

विज्ञापन

पर्यावरण के लिए भी लाभकारी

कंपनी दावा करती है कि पतंजलि उत्पाद पर्यावरण के प्रति अनुकूल हैं। इन्हें नेचुरल रिसोर्सेज का उपयोग करके तैयार किया जाता है, जिससे पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव कम पड़ता है। आयुर्वेदिक उपचारों के साथ-साथ योग और ध्यान का मिश्रण शरीर और मन के बीच सही संतुलन स्थापित करता है।

जन-जन की पसंद पतंजलि

भारत के घर-घर में पतंजलि उत्पादों की मांग है। इनके आयुर्वेदिक उत्पादों की मांग अब धीरे-धीरे वर्ल्डवाइड होने लगी है, जिसका एक ही कारण है, इनका हर्बल और आयुर्वेदिक होना साथ ही किफायती होना, जिसे हर कोई खरीद सकता है। पतंजलि ने अपनी मार्केटिंग के लिए नए-नए तरीकों को अपनाया, जिनमें डिजिटल मार्केटिंग भी शामिल है। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों के माध्यम से भी कंज्यूमर्स तक पहुंचने की रणनीति ने पतंजलि की ब्रांड वैल्यू को बढ़ाया है। इसके अलावा, कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स की पहुंच को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई अलग-अलग डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क का इस्तेमाल किया है। लोगों की जिंदगी में भी पतंजलि के उत्पादों ने सकारात्मक बदलाव किए हैं, जिस वजह से कंपनी को सफलता मिली है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- World TB Day: समान्य और टीबी की खांसी में क्या अंतर? जानें एक्सपर्ट से

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola