नोएडा में सेक्टर-51 और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाले पहले एसी स्काईवॉक के लिए लोगों को अभी करीब एक हफ्ता और इंतजार करना होगा. नोएडा अथॉरिटी के सूत्रों के मुताबिक, स्काईवॉक अब 16 अगस्त से जनता के लिए नहीं खुलेगा. इसे 25 अगस्त तक आम लोगों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है. पहले अथॉरिटी की योजना थी कि 16 अगस्त से स्काईवॉक को जनता के लिए शुरू कर दिया जाए. लेकिन कुछ तकनीकी काम बाकी होने के कारण इसकी शुरुआत टाल दी गई है. हालांकि, तकनीकी जांच के लिए 16 अगस्त से स्काईवॉक का ट्रायल रन शुरू होगा. अधिकारियों के मुताबिक, ट्रायल रन की मीडिया कवरेज भी की जा सकती है.
कितना है तैयार?
स्काईवॉक के एंट्री और एग्जिट पॉइंट लगभग तैयार हो चुके हैं. हालांकि, दोनों तरफ कुछ काम अभी बाकी है. अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि इसे पूरी तरह तैयार करने में करीब एक हफ्ता और लग सकता है. इसके बाद ही आम लोगों के लिए इसे खोलने की तैयारी है. ये स्काईवॉक सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन, जो ब्लू लाइन पर है, को सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन, जो एक्वा लाइन पर है, से जोड़ेगा. इसके शुरू होने के बाद दोनों मेट्रो स्टेशनों के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है.
प्रशासन का क्या कहना है?
अथॉरिटी का मानना है कि स्काईवॉक शुरू होने के बाद यहां लोगों की आवाजाही तेजी से बढ़ सकती है. इसी वजह से अंतिम चरण के काम में किसी तरह की तकनीकी कमी नहीं छोड़ी जा रही है. अथॉरिटी की प्राथमिकता है कि स्काईवॉक को पूरी तरह तैयार और तकनीकी रूप से सुरक्षित करने के बाद ही जनता के लिए खोला जाए. स्काईवॉक का काम पहले एक पिलर सामने आने के कारण भी अटक गया था. इस पिलर को काटने या नहीं काटने को लेकर काफी समय तक चर्चा हुई. बाद में पिलर के दोनों तरफ से रास्ता निकालने का विकल्प अपनाया गया. अब पिलर के दोनों तरफ करीब 6 मीटर का रास्ता तैयार किया जा चुका है.
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
20 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
21 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
23 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 day agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
1 day agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines