नोएडा हादसे में Lamborghini के आरोपी को बड़ी राहत, 24 घंटे में कोर्ट ने दी जमानत

नोएडा लेम्बोर्गिनी हादसे मामले में गाड़ी चला रहे आरोपी को बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने 24 घंटे के अंदर बेल दे दी। हालांकि, अभी भी नोएडा निवासी यूट्यूबर मृदुल तिवारी के नाम पर लेम्बोर्गिनी कार रजिस्टर्ड है।

Lamborghini accident

Noida Lamborghini accident case में आरोपी को मिली बेल।

विज्ञापन

यूपी के नोएडा में फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को रौंदने के मामले में लेम्बोर्गिनी के आरोपी को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने 24 घंटे के अंदर आरोपी ड्राइवर दीपक को जमानत दे दी। पुलिस जांच में पता चला कि नोएडा के रहने वाले यूट्यूबर मृदुल तिवारी के नाम पर लेम्बोर्गिनी रजिस्टर्ड है।

नोएडा के सेक्टर-94 के गोल चक्कर के पास यह हादसा हुआ, जिसमें 2 लोग जख्मी हो गए। जिस दौरान लेम्बोर्गिनी ने मजदूरों को कुचला, उस समय दीपक नाम का व्यक्ति गाड़ी चल रहा था। दीपक ब्रोकर है, जिसने यूट्यूबर मृदुल तिवारी से लेम्बोर्गिनी खरीदी थी। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कार जब्त कर ली थी।

विज्ञापन

दीपक की जमानत पर क्या बोले वकील?

नोएडा लेम्बोर्गिनी हादसे मामले में सूरजपुर जिला कोर्ट ने सोमवार को लेम्बोर्गिनी के आरोपी दीपक को जमानत दे दी। इसे लेकर आरोपी दीपक के वकील मयंक पचौरी ने बताया कि हमने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने एक जमानतदार के साथ जमानत मंजूर कर दी। दो दिन के अंदर हमें कोर्ट में दूसरा जमानतदार पेश करना है। अपराध जमानती था, इसलिए कोर्ट ने जमानत दे दी। दुर्घटना उस समय हुई जब वे टेस्ट ड्राइव पर थे। आरोपों की जांच चल रही है।

विज्ञापन

दीपक ने 3-4 महीने पहले खरीदी थी लेम्बोर्गिनी

नोएडा पुलिस ने बताया कि यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने 3-4 महीने पहले ही अपनी लेम्बोर्गिनी कार को बेच दी थी, लेकिन दीपक ने अभी तक नाम ट्रांसफर नहीं कराया है। पुडुचेरी से इस गाड़ी का पंजीकरण कराया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ