Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की 24वीं बोर्ड बैठक सोमवार को लखनऊ में संपन्न हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल को निदेशक मंडल में शामिल करते हुए कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया गया. इस नियुक्ति के साथ ही एयरपोर्ट परियोजना को तय समय में पूरा करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं. 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे.
उद्घाटन से पहले पूरा हो जाएगा काम
बैठक में यमुना प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ राकेश कुमार सिंह और परियोजना के नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया ने मुख्य सचिव को एयरपोर्ट निर्माण की प्रगति से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2025 तक एयरपोर्ट का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. बचे हुए कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. समय पर काम को पूरा कर लिया जाएगा.
कनेक्टिविटी पर विशेष जोर
मुख्य सचिव ने परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि एयरपोर्ट के उद्घाटन में कोई विलंब न हो. अभी से अन्य शहरों से एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है जिससे कि आने वाले समय में यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए किसी तरह की कोई समस्या न हो.
राज्य सरकार की भी भागीदारी
बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के संचालन के लिए गठित नियाल कंपनी में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अलावा राज्य सरकार की भी भागीदारी है. अब मुख्य सचिव इस कंपनी के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. बैठक में राकेश कुमार सिंह और शैलेंद्र भाटिया ने मौके पर पहुंचकर भाग लिया, जबकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 3 टेंमपरेरी एरो ब्रिज बने, 2 विशेष कार्गो स्टैंड बनाए गए
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
17 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
20 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
21 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines