धमेंद्र कुमार, मुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक महिला को उसके पति द्वारा पहले तीन तलाक देने और फिर अपने भाई के साथ हलाला करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि इसके बाद फिर से उसे फोन पर तीन तलाक दिया गया। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
दरसअल, मंगलवार को चरथावल थाने में एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ पहुंची। महिला ने अपने पति पर मार पिटाई करने और घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए।
महिला का आरोप है कि उसका पति शादी के बाद से ही दहेज की मांग करता था
जानकारी के मुताबिक शामली जनपद के कच्ची गढ़ी गांव निवासी इस महिला की शादी करीब 7 वर्ष पूर्व चरथावल थाना क्षेत्र के हसनपुर लुहारी गांव के युवक से हुई थी। दोनों के 3 वर्षीय एक लड़का और 1 वर्षीय एक लड़की है। महिला का आरोप है कि उसका पति शादी के बाद से ही दहेज की मांग करता था।
तलाक के बाद देवर के साथ कराया गया हलाला
दहेज न लाने पर पति उसके साथ मारपीट करता था। पीड़ित महिला का आरोप है कि 1 साल पूर्व उसके पति ने उसे फोन पर तीन तलाक देकर आजाद कर दिया था। जिसके बाद दोनों परिवारों में बैठकर समझौता हुआ था और फिर उसका हलाला उसके देवर के साथ कराकर दोबारा उसका निकाह उसके पूर्व पति से ही करवा दिया गया।
महिला को उसके पति ने फोन पर दिया तीन तलाक
महिला का आरोप है कि इसके बाद फिर उसका पति उसे मारता था। अब करीब एक महीना पूर्व उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद से वह चरथावल कस्बे में अपनी बहन के यहां रह रही है। महिला का कहना है कि 2 दिन पूर्व उसके पति का फोन आया था जिस पर उसने मोबाइल का स्पीकर खोलकर सारा झगड़ा आज ही समाप्त करने की बात कही और फिर उसे तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: संभल में ब्लॉक प्रमुख ने क्यों BJP नेता गुलफाम सिंह की कराई हत्या? पुलिस का बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
4 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
7 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
7 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
9 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
9 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
11 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
13 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines