हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

UP: मच्छर भगाने के लिए जलाई थी अगरबत्ती, इस तरह लगी आग, चली गई दो भाइयों की जान

Mosquito Repellent Sticks Ignite Fire At Home: पुलिस के अनुसार मरने वाले बच्चों के परिजनों के बयान लिए गए हैं। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती ही है।

विज्ञापन
घटनास्थल का फोटो

Mosquito Repellent Sticks Ignite Fire At Home: लोनी के प्रशांत विहार में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कमरे में सो रहे 16 और 14 वर्षीय दो भाइयों की आग लगने से मौत हो गई है। दरअसल, घर में लाइट गई हुई थी, मच्छर लगने पर दोनों कमरे में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर सो गए।

बच्चों के माता-पिता कमरे से बाहर सो रहे थे

जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे बाद अचानक कमरे में आग फैल गई। इस दौरान बच्चों के माता-पिता कमरे से बाहर सो रहे थे। आग की तेज लपटों से उनकी नींद खुली। तब तक आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया था। इस मामले की सूचना दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें: 2 लड़कियों को हुआ इश्क वाला Love, शादी के लिए किया गजब का काम

विज्ञापन

बुरी तरह झुलसी हुई हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया

पुलिस ने बुरी तरह झुलसी हुई हालत में दोनों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दमतोड़ दिया। मरने वाले बच्चों की पहचान अरुण और वंश के रूप में हुई है। उनके पिता नीरज ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब तक उन्हें आग का पता लगा कमरे में धुंआ भर चुका था। उन्होंने बच्चों को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह आगे की चपेट में आ गए।

पुलिस को दमकल विभाग की रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के अनुसार मरने वाले बच्चों के परिजनों के बयान लिए गए हैं। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती ही है। शवों को परिजनों को सौंप दिया गाया है। दमकल विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है, मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: संभल में 250 फीट गहरी बावड़ी! धरती फिर उगल रही पुराना इतिहास, जानें अब तक क्या कुछ मिल चुका?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola