हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

51 हजार से अधिक किसानों से किया गया धान क्रय 3.01 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद

लखनऊ: पहली अक्टूबर से पश्चिम व पहली नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान खरीद शुरू हुई थी. योगी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल अन्नदाता किसान निरंतर इससे जुड़ रहे हैं.

विज्ञापन

14 नवंबर तक 51,361 किसानों से 3.01 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हो चुकी है. धान (कॉमन)-2369 व (ग्रेड-ए) की खरीद 2389 रुपये प्रति कुंतल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो रही है. खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक धान खरीद सत्र के लिए शुक्रवार तक 3,82,997 किसानों का पंजीकरण किया गया है. वहीं 51,361 किसानों से 3.01 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई.अब तक प्रदेश में 4139 क्रय केंद्रों की स्थापना की जा चुकी है.

सीएम योगी के निर्देश पर 48 घंटे में किसानों को किया जा रहा भुगतान

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान किया जा रहा है.

विज्ञापन

किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में सीधे भुगतान किया जाएगा. वहीं बिचौलियों को रोकने व पारदर्शिता बरतते हुए क्रय केंद्रों पर मोटे अनाज की खरीद ई-पॉप (इलेक्ट्रॉनिक प्वॉइंट ऑफ परचेज) डिवाइस के माध्यम से पहले की भांति किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन के जरिए ही होगी.किसान अपनी समस्याएं टोल फ्री नंबर 18001800150 पर जानकारी ले सकते हैं या अपनी समस्या भी बता सकते हैं.

पहली अक्टूबर से पश्चिम उत्तर प्रदेश व पहली नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में हो रही खरीद

विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, झांसी व लखनऊ संभाग के जनपद (लखीमपुर खीरी, हरदोई व सीतापुर) में पहली अक्टूबर से धान खरीद हो रही है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के अयोध्या, आजमगढ़, कानपुर, चित्रकूट, देवीपाटन, प्रयागराज, गोरखपुर, मीरजापुर, बस्ती, वाराणसी व लखनऊ संभाग के उन्नाव, रायबरेली व लखनऊ में पहली नवंबर से धान खरीद हो रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola