Monsoon 2024 : देश के अधिकतर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिससे मूसलाधार बारिश हो रही है। कई प्रदेशों में बरसात से हाहाकार मचा हुआ है। जहां पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से रास्ते बंद हो गए तो वहीं मैदानी इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि किन राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे?
जानें कैसे रहेगा दिल्ली का मौसम?
दिल्ली एनसीआर में 10 जुलाई को बारिश हुई थी, जिससे मौसम सुहाना हो गया था, लेकिन फिर उमर भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में आज और कल बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, दिल्ली में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही लगी रही।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश और ठंडी हवाएं, 21 राज्यों में बादलों के बरसने की चेतावनी, देखें IMD का ताजा अपडेट
यूपी में बदला मौसम
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले पांच दिनों तक जमकर बारिश होने के आसार हैं, जबकि मध्य पूर्वी और पश्चिमी राज्यों में गरज और चमक के साथ बादल बरस सकते हैं। उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 16 जुलाई तक गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 12-13 जुलाई को वर्षा हो सकती है।
अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी बारिश
मेघालय, गुजरात, गोवा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 24 घंटे में जमकर बारिश होने की संभावना है, जबकि बिहार, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, असम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में जमकर बादल बरसेंगे।
यह भी पढ़ें : पेड़ गिरे, ट्रैफिक जाम; यूपी में बिजली गिरने से 21 लोगों की गई जान
इन राज्यों में 5 दिनों तक बरसेंगे बादल
गोवा, कोंकण, महाराष्ट्र, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, गुजरात में 12 से लेकर 16 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 5 दिनों के दौरान जमकर बादल बरसेंगे। असम और मेघालय, ओडिशा के अलग-अलग जगहों पर वर्षा होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश में 12 से 14 जुलाई तक बारिश हो सकती है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
20 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
23 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines