Uttar Pradesh Noida Authority: नोएडा की तर्ज पर एशिया के एक देश में नोएडा सिटी बसाई जाएगी। नोएडा की तर्ज पर इस देश के अन्य शहरों को भी विकसित किया जाएगा। शनिवार को ईस्ट एशिया में मौजूद मंगोलिया देश का एक डेलीगेशन नोएडा का भ्रमण करने पहुंचा। इस दौरान अथॉरिटी सीईओ डॉ. लोकेश एम के साथ डेलीगेशन ने मीटिंग की। इस दौरान सीइओ ने उन्हें शहर के विकास मॉडल के बारे में बताया है। इसके बाद शहर भ्रमण के दौरान अथॉरिटी अधिकारियों से वैश्विक पटल पर पहुंचने वाले शहर की हर छोटी बड़ी जानकारी डेलीगेशन से साझा की। डेलीगेशन ने शहर की तीन आइटी व टेक्नोलाजी बेस्ड कंपनियों का भ्रमण कर वहां की तकनीकी को समझा।
डेलीगेशन से साझा किया विकास मॉडल
शनिवार को मंगोलिया देश डेलीगेशन नोएडा पहुंचा। डेलीगेशन में Ms Batsukh Saranchimeg, Former MP/ Governor of the “Khushigtiin Khundii” Free Trade Economic Zone. Free Trade Area & Ms Batabayar Bolor, First Chair, Mongolian Embassy सम्मिलित थे। इस दौरान नोएडा अथॉरिटी के सेक्टर-6 स्थित ऑफिस में सीईओ डॉ. लोकेश एम ने डेलीगेशन का स्वागत किया। इस दौरान मंगोलियाई अधिकारियों को नोएडा में उपलब्ध आधारभूत संरचना और शहरी सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, जिसमें मुख्य रूप से सस्टेनेबल डेवलपमेंट, स्मार्ट सिटी की तकनीकियों और जनसुविधाओं पर चर्चा की गई।
अथॉरिटी मंगोलिया की मदद करने को तैयार
मंगोलिया के डेलीगेशन द्वारा इस विषय पर विशेष चर्चा केंद्रित की कि नोएडा का विकास मॉडल मंगोलिया में एक नए शहर के निर्माण के लिए किस प्रकार प्रेरित कर सकता है। इस पर सीईओ ने उन्हें नोएडा का विकास किस तरह किया गया है इसकी जानकारी दी। सीईओ ने डेलीगेशन से कहा कि मंगोलिया में नोएडा जैसे शहर का निर्माण किया जा सकता है। इसके लिए नोएडा अथॉरिटी उनकी मदद करने को तैयार है। बता दें कि मंगोलिया पूर्व और मध्य एशिया में एक भूमि से घिरा (लेंडलॉक) देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रूस, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी में चीन से मिलती हैं।
विभिन्न आईटी कैम्पसों का भी किया दौरा
डेलीगेशन ने शहर के विभिन्न आईटी कैम्पसों का भी दौरा किया, जिससे उन्हें नोएडा की शहरी योजना, क्रियान्वयन और आईटी हब के रूप में इसके विकास की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने सेक्टर 16 स्थित माइक्रोसॉफ्ट कैम्पस, सेक्टर 144 में एनएसएल टेकजोन, और सेक्टर 145 में एमएक्यू सॉफ्टवेयर कैम्पस का दौरा किया। यह दौरा शहरी विकास और योजना के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
16 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
19 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
20 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines