Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

कुत्ते की ‘गंदगी’ का विरोध करने पर बौखलाई मालकिन, डॉगी का पट्टा खोल कर महिला को कटवाया

UP Crime News: कुत्ता पीछे पड़ने पर पीड़ित महिला काफी दूर तक भागी, लेकिन कुत्ते से उसे पकड़ लिया और काट खाया। महिला बुरी तरह से घायल है।

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Oct 30, 2023 18:31
Crime News, Dog Attack, Lucknow Crime News, Viral News

UP Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला कुत्ते को खुले में पॉटी कराने से मना किया तो पड़ोसी महिला ने अपने कुत्ते का पट्टा खोल दिया और महिला पर हमला करने के लिए उसे उकसा दिया। इसके बाद कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया। अब पीड़िता ने आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।

लखनऊ के इस इलाके की है घटना

जानकारी के मुताबिक मामला लखनई के मड़ियांव छाना क्षेत्र की शालीमार गार्डन सोसायटी का है। बताया गया है कि यहां एक महिला विदेशी नस्ल के कुत्ते को खुले में घुमा रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने वहां पॉटी कर दी। इस पर पीड़ित महिला ने विरोध किया। कहा कि इस तरह से सोसायटी में गंदगी फैलेगी। आरोप है कि आरोपी महिला भड़क गई।

---विज्ञापन---

महिला को अस्पताल में भर्ती कराया

महिला ने अपने कुत्ते के गले से पट्टा खोल दिया। इसके बाद महिला पर हमला करने के लिए उसे उकसाया। आरोप है कि कुत्ता पीछे पड़ने पर पीड़ित महिला काफी दूर तक भागी, लेकिन कुत्ते से उसे पकड़ लिया और काट खाया। महिला बुरी तरह से घायल है। परिवार वालों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है।

यह भी पढ़ेंः करवा चौथ से 2 दिन पहले उजड़ा सुहाग, बीवी कर रही थी इंतजार, गर्लफ्रेंड के घर फंदे से लटका था हेड कांस्टेबल

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Oct 30, 2023 06:31 PM

संबंधित खबरें