Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी मां से मिलने पहुंची एक विधायक की पत्नी ने पारिवारिक कारणों से इलाके में देर रात को काफी ज्यादा हंगामा काटा। मामला इतना बढ़ गया कि उसे शांत कराने के लिए आधी रात को पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। देर रात हंगामा करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह हैं।
घर का गेट न खोलने पर किया हंगामा
जानकारी के अनुसार, विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह बीती रात हजरतगंज के सिल्वर ओक अपार्टमेंट में देर रात अपनी मां से मिलने पहुंची थी। यहां उन्होंने कई घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन परिवार के लोगों ने घर का गेट नहीं खोला। फिर क्या था, घर का गेट न खुलने पर भानवी सिंह ने इलाके में हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद भानवी सिंह की बहन ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भानवी सिंह को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।
सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
कुंडा से जनसत्ता दल के विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह का घर हजरतगंज के सिल्वर ओक अपार्टमेंट में है, जहां साध्वी के साथ उनके माता-पिता भी रहते हैं। कल देर रात को अपनी से मिलने पहुंची थी। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज और कुछ वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में भानवी सिंह घर की बेल बजाते, दरवाजा खटखटाते और नोक करते हुए दिखाई दे रही हैं।
राजा भैया और भानवी सिंह के बीच का विवाद
बता दें कि राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद चल रहा है। बीते दिनों दोनों के बीच का विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। मालूम हो कि भानवी सिंह ने दिल्ली में राजा भैया के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था और कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर कभी भी राजा भैया ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन राजा भैया के बेहद करीबी माने जाने वाले MLC अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल ने बीच-बीच में कई बार अपनी भाभी भानवी सिंह पर हमला बोला हैं। गोपाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भानवी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि भानवी सिंह संपत्ति के लालच में अपने माता-पिता तक पर हाथ उठा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Greater Noida News: किस सोसायटी में 150 परिवार हुए परेशान, आखिर क्यों एकत्र हुई लोगों की भीड़
पोस्ट के जवाब में भानवी सिंह की बेटी राघवी ने गोपाल पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सच सिर्फ इसलिए नहीं बदल जाता क्योंकि वे किसी को कुछ और कहने के लिए मजबूर करते हैं। आप सभी मेरे बूढ़े नाना-नानी को हमारे खिलाफ बोलने के लिए परेशान कर रहे हैं ताकि बाद में इसका दुरुपयोग कर सकें। आप सच जानते हैं, कृपया भगवान से डरें…।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
10 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
12 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines