---विज्ञापन---

9 साल की बच्ची की कार्डियक अरेस्ट से मौत, स्कूल में खेलते-खेलते चली गई जान

Student Dies Of Cardiac Arrest: लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां 9 साल की बच्ची की कार्डियक अरेस्ट की मौत हो गई।

---विज्ञापन---

Student Dies Of Cardiac Arrest: आजकल कम उम्र में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले चौंका रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि इसने बच्चों को भी अपनी जद में ले लिया है। एक ऐसा ही मामला लखनऊ से सामने आया है। जहां एक 9 साल की बच्ची की स्कूल में खेलते-खेलते मौत हो गई। इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है।

 डॉक्टरों ने कहा- हृदयाघात से हुई मौत

मामला मोंटफोर्ट स्कूल का है। जहां तीसरी क्लास की छात्रा मानवी सिंह स्कूल परिसर में खेल रही थी। थोड़ी ही देर बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने छात्रा को पास के फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि बाद में छात्रा के परिजन उसे चंदन हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि छात्रा की मौत हृदयाघात के कारण हुई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Cardiac Arrest से छोटी उम्र में यूट्यूबर की मौत, जानें इस जानलेवा बीमारी के शुरुआती संकेत

छुट्टी का ऐलान

स्कूल प्रशासन का कहना है कि मामला पुलिस के संज्ञान में भी आया है। हालांकि बच्ची के परिवारजों ने मामला दर्ज नहीं कराने की बात कही है। छात्रा की मौत के बाद स्कूल में एक दिन की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

अमरोहा में भी हुई थी छात्रा की मौत

आपको बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां एक पांच साल की बच्ची की मोबाइल फोन पर कार्टून देखते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्रा के परिवार का कहना था कि वह मां के बगल में बिस्तर पर लेटी हुई थी। अचानक उसका फोन हाथ से गिर गया और वह बेहोश हो गई। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Constipation Tips: फ्रेश होने में होती है परेशानी? खाएं ये 5 सुपरफूड्स; मिलेगी राहत!

---विज्ञापन---

ये हो सकते हैं लक्षण

डॉक्टर्स का मानना है कि कम उम्र में ही हार्ट अटैक की वजह जन्म से ही दिल की बीमारी हो सकती है। इसके अलावा परिवार में अगर किसी को ये समस्या है तो बच्चे को इसका खतरा हो सकता है। इसके साथ ही खराब लाइफस्टाइल से भी बच्चों का दिल कमजोर हो सकता है। इसके संकेत भी दिखाई देते हैं। अगर होंठों के आस-पास नीले निशान हों, सांसें फूलें, शारीरिक विकास न हो और छाती में दर्द और चक्कर आएं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

First published on: Sep 14, 2024 11:41 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola